पाकिस्तान के वजीरिस्तान क्षेत्र में सेना की कार्रवाई को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन हमले के दौरान एक मस्जिद को निशाना बनाया, जिससे उसकी छत क्षतिग्रस्त हो गई. आरोप है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान के नाम पर अब तक दर्जनों धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया गया है और 28 मस्जिदों के ध्वस्त होने की बात भी कही जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और सैन्य कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं.