scorecardresearch
 
Advertisement

US-Iran Israel War: इरबिल में ब्रिटिश कंपनी कैस्ट्रोल को निशाना बनाया गया, सामने आईं हमले की तस्वीर

US-Iran Israel War: इरबिल में ब्रिटिश कंपनी कैस्ट्रोल को निशाना बनाया गया, सामने आईं हमले की तस्वीर

इरबिल-मोसुल रोड पर स्थित मशहूर ब्रिटिश कंपनी कैस्ट्रोल के विशाल तेल गोदामों पर एक 'सुसाइड ड्रोन' ने सटीक हमला किया. सरदार ग्रुप के इस गोदाम में ड्रोन गिरते ही भीषण विस्फोट हुआ. चूंकि गोदाम में भारी मात्रा में लुब्रिकेंट ऑयल और ज्वलनशील लॉजिस्टिक सामान मौजूद था, इसलिए आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया. आसमान में कई किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार देखा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले से पहले ये ड्रोन इलाके में काफी देर तक मंडराता दिखा था. स्थानीय वायुसेना के एक विमान ने इसे मार गिराने के लिए उड़ान भी भरी थी, लेकिन तकनीकी रूप से उन्नत ये सुसाइड ड्रोन अपने टारगेट को हिट करने में कामयाब रहा.

Advertisement
Advertisement