दक्षिण लेबनान से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना (IDF) पर 80 हमले किए हैं, जो गाजा युद्ध के बाद अब तक का सबसे बड़ा और तीव्र हमला माना जा रहा है. इन हमलों ने सीमा क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. स्थानीय लोगों में भी डर और असुरक्षा का माहौल है. इस घटनाक्रम ने पूरे पश्चिम एशिया में संघर्ष के और बढ़ने की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है.