मिडिल-ईस्ट के सुलगते समंदर में अमेरिका ने अपना सबसे घातक मोहरा चल दिया है. ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना का सुपरकैरियर USS ड्वाइट डी. आइजनहावर (CVN-69) युद्ध के मोर्चे पर लौट आया है. खबर है कि इस अमेरिकी विमानवाहक ने 24 अप्रैल को अपने समुद्री परीक्षणों को उम्मीद से कहीं पहले पूरा कर लिया है.