scorecardresearch
 
Advertisement

US Midterm Elections Couting Live Updates: ट्रंप की पार्टी से भारतवंशी पिया डंडिया चुनाव जीतीं, आने लगे मिड टर्म चुनाव के नतीजे

aajtak.in | नई दिल्ली | 04 नवंबर 2026, 7:29 AM IST

US Midterm Elections Results: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद अब मतदान पर सबकी नजरें हैं. यह चुनाव 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं. जीत-हार का सिलसिला शुरू हो चुका है. मध्यावधि चुनाव के नतीजे ट्रंप की राजनीतिक स्थिति पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं.

मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी बड़ी परीक्षा है. (Photo: Reuters) मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी बड़ी परीक्षा है. (Photo: Reuters)

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है. इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों के गर्वनर पद के लिए वोट डाले गए हैं. इस मध्यावधि चुनाव के नतीजे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की सियासी दिशा भी तय कर सकते हैं. 

वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सुबह 7:30 बदे के बाद करीबी मुकाबलों वाली सीटों के नतीजे आने की उम्मीद है. वहीं, पश्चिमी राज्यों के नतीजे सुबह करीब 8:30 बजे आने की उम्मीद है. 

मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी बड़ी परीक्षा है. ईरान युद्ध, इमिग्रेशन और टैरिफ जैसे मुद्दों पर ट्रंप घिरे हुए हैं. इन्हीं मुद्दों के बीच ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग भी गिरकर 31 फीसदी तक पहुंच गई है. यह उनके कार्यकाल का सबसे निचला स्तर है. ऐसे में, इन चुनावों के नतीजे ट्रंप की लोकप्रियता का भी बड़ा इम्तिहान होगा. 

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव की पल-पल की लाइव अपडेट यहां पढ़ें...

7:29 AM (34 सेकंड पहले)

US Midterm Election results live: डेमोक्रेट क्रिस पैपास न्यू हैम्पशायर सीनेट चुनाव में जीते

Posted by :- Aanchal

डेमोक्रेटिक पार्टी के क्रिस पैपास ने न्यू हैम्पशायर के सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन सुनुनु को हरा दिया है. इस जीत के साथ डेमोक्रेट्स ने सीनेट की एक अहम सीट अपने पास बरकरार रखी है. पैपास अभी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं. अब वे डेमोक्रेटिक सीनेटर जीन शाहीन की जगह लेंगे, जिन्होंने दोबारा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था. वहीं, जॉन सुनुनु सीनेट और प्रतिनिधि सभा, दोनों के सदस्य रह चुके हैं. 
 

7:21 AM (8 मिनट पहले)

रॉय कूपर ने डेमोक्रेट्स के लिए नॉर्थ कैरोलिना सीनेट सीट जीती

Posted by :- Aanchal

डेमोक्रेट रॉय कूपर ने नॉर्थ कैरोलिना सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन माइकल व्हाटली को हराकर जीत हासिल कर ली है. यह सीट रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस के दोबारा चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद खाली हुई थी. पूर्व गवर्नर और राज्य अटॉर्नी जनरल रह चुके कूपर ने व्हाटली को चुनाव में हराया. व्हाटली राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्हें डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन भी हासिल था. 

7:15 AM (14 मिनट पहले)

रिपब्लिकन एशले मूडी ने फ्लोरिडा में अमेरिकी सीनेट का चुनाव फिर से जीता

Posted by :- Aanchal

रिपब्लिकन एशले मूडी ने मंगलवार को फ्लोरिडा सीनेट का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी एंजी निक्सन को हराया है. फ्लोरिडा की पूर्व अटॉर्नी जनरल, मूडी को 2025 में गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने सीनेट में नियुक्त किया था. 

7:12 AM (17 मिनट पहले)

डेमोक्रेट हेलेना फॉल्क्स ने रोड आइलैंड में गवर्नर का चुनाव जीता

Posted by :- Aanchal

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को डेमोक्रेट हेलेना फॉल्क्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवार आरोन गुकियान को हराकर रोड आइलैंड के गवर्नर का चुनाव जीत लिया है. फॉल्क्स CVS और हडसन्स बे में वरिष्ठ एग्जीक्यूटिव रह चुकीं हैं. इससे पहले उन्होंने सितंबर में डेमोक्रेटिक प्राइमरी में मौजूदा गवर्नर डैन मैकी को हराया था. वहीं, रिपब्लिकन उम्मीदवार गुकियान एक राज्य व्यापार संघ में कार्यकारी के पद पर हैं.
 

Advertisement
7:09 AM (20 मिनट पहले)

नॉर्थ कैरोलिना में डेमोक्रेट जीती

Posted by :- Vishnu Rawal

नॉर्थ कैरोलिना में रिपब्लिकन पार्टी के कब्जे वाली अमेरिकी सीनेट सीट के लिए हुए मुकाबले में डेमोक्रेट रॉय कूपर ने रिपब्लिकन माइकल व्हैटली को हरा दिया है.

6:55 AM (34 मिनट पहले)

न्यू हैम्पशायर में डेमोक्रेट की जीत

Posted by :- Vishnu Rawal

अमेरिका मिड टर्म चुनाव में न्यू हैम्पशायर में डेमोक्रेट क्रिस पैपास ने रिपब्लिकन जॉन सुनुनु को हरा दिया है.

6:50 AM (39 मिनट पहले)

डेमोक्रेट वेस मूर ने रिपब्लिकन डैन कॉक्स को हराया

Posted by :- Aanchal

मंगलवार को डेमोक्रेट वेस मूर ने रिपब्लिकन डैन कॉक्स को हराकर मैरीलैंड के गवर्नर के रूप में एक बार फिर से जीत हासिल कर ली है. 2022 में जीत के बाद यह वेस मूर का दूसरा कार्यकाल है. उन्हें 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक संभावित दावेदार भी माना जा रहा है. मूर सैनिक, स्कॉलर और लेखक रह चुके हैं. मूर गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था के CEO के रूप में काम कर चुके हैं.

6:47 AM (42 मिनट पहले)

डेमोक्रेट जॉन ओसॉफ ने जॉर्जिया से अमेरिकी सीनेट के लिए फिर से चुनाव जीता

Posted by :- Aanchal

डेमोक्रेट जॉन ओसॉफ ने रिपब्लिकन माइक कॉलिन्स को हराकर जॉर्जिया से अमेरिकी सीनेट के लिए फिर से चुनाव जीत लिया है. ओसॉफ सीनेट के एकमात्र ऐसे डेमोक्रेट थे जो उस राज्य से फिर से चुनाव लड़ रहे थे, जहां 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की थी. अपनी सीट बचाए रखना उनकी पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती थी. साल 2026 के चुनावी चक्र में ओसॉफ की स्थिति को शुरुआत में कमजोर माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कॉलिन्स के मुकाबले कहीं ज्यादा खर्च किया. कॉलिन्स दो बार कांग्रेस सदस्य रह चुके हैं और एक लंबी रिपब्लिकन प्राइमरी प्रक्रिया के बाद उन्हें ट्रंप का समर्थन मिला था. ओसॉफ ने एक आक्रामक चुनाव अभियान चलाया और ट्रंप की तीखी आलोचना करके पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा.

6:39 AM (50 मिनट पहले)

डेमोक्रेटिक पार्टी की वासरमैन शुल्स ने रिपब्लिकन ब्रेंट एंडरसन को हराया

Posted by :- Aanchal

मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की डेबी वासरमैन शुल्स ने फ्लोरिडा के 20वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की है. उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार ब्रेंट एंडरसन को हराया. इस जीत के साथ उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अपनी जगह बरकरार रखी. वासरमैन शुल्त्स का नए कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में जाना उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ. वह डेमोक्रेटिक नेशनल कमिटी की पूर्व अध्यक्ष हैं और अब तक 12 बार यह पद जीत चुकी हैं.

वे फ्लोरिडा से चुनी जाने वाली पहली यहूदी महिला सांसद हैं. संघीय संसद में पहुंचने से पहले वे फ्लोरिडा की राज्य विधानसभा और सीनेट में भी काम कर चुकी हैं. वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी ब्रेंट एंडरसन ने एक कमर्शियल और प्रॉपर्टी इंश्योरेंस कंपनी शुरू की थी. उनका कहना है कि इस अनुभव से उन्हें फ्लोरिडा में बढ़ती प्रॉपर्टी इंश्योरेंस की लागत कम करने के उपायों की अच्छी समझ मिली है. 
 

Advertisement
6:31 AM (58 मिनट पहले)

मार्क वार्नर ने रिपब्लिकन बर्ट मिजुसावा को हराकर चौथी बार सीनेट सीट जीती

Posted by :- Aanchal

मंगलवार को वर्जीनिया से डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा सीनेटर मार्क वार्नर ने रिपब्लिकन उम्मीदवार बर्ट मिजुसावा को हराकर अमेरिकी सीनेट का चुनाव फिर से जीत लिया है. वार्नर ने सीनेट में अपना चौथा कार्यकाल हासिल किया है. वे वहां सीनेट इंटेलिजेंस कमिटी के उपाध्यक्ष के रूप में काम करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिजुसावा सेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल हैं और अफगानिस्तान युद्ध में हिस्सा भी ले चुके हैं.
 

5:02 AM (2 घंटे पहले)

केंटकी और इंडियाना में वोटिंग खत्म

Posted by :- Aanchal

केंटकी और इंडियाना में वोटिंग खत्म हो गई है. CNN के मुताबिक, दोनों राज्यों में मतदान केंद्र शाम 6 बजे (भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 4:30 बजे) बंद हो गए. इसके साथ ही, शुरुआती एग्जिट पोल के नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं.  
 

4:59 AM (2 घंटे पहले)

पेपर बैलेट की कमी के कारण शिकागो के मतदाताओं को घंटों करना पड़ा इंतजार

Posted by :- Aanchal

मध्यावधि चुनाव के दिन शिकागो के कई मतदान केंद्रों पर पेपर बैलेट खत्म हो गए, जिसके कारण मतदाताओं को या तो नए बैलेट आने का इंतजार करना पड़ा या फिर EVM का इस्तेमाल करना पड़ा. 

शिकागो बोर्ड ऑफ इलेक्शंस की प्रवक्ता जूली मेटिया ने बताया कि और बैलेट छपवाए जाएंगे. उन्होंने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि मतदान खत्म होने के समय तक जो लोग लाइन में होंगे, उन्हें वोट डालने का मौका दिया जाएगा. 
 

Advertisement
Advertisement