scorecardresearch
 

जहां होना था ईरान के नए सुप्रीम लीडर का चुनाव, इजरायल ने उस बिल्डिंग को ही उड़ा दिया

इजरायली सेना आईडीएफ ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि हमने ईरान की लीडरशिप को निशाना बनाय. ईरानी सरकार के दफ्तरों, सैन्य प्रतिष्ठानों और सेंट्रल हेडक्वार्टर को नष्ट कर दिया गया. 

Advertisement
X
ईरान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले (Photo: AP)
ईरान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले (Photo: AP)

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे. इजरायल की वायुसेना ने रातोरात ईरान के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इनमें ईरान के राष्ट्रपति का ऑफिस और सिक्योरिटी काउंसिल की बिल्डिंग भी शामिल है.

इजरायली सेना आईडीएफ ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि हमने ईरान की लीडरशिप को निशाना बनाय. ईरानी सरकार के दफ्तरों, सैन्य प्रतिष्ठानों और सेंट्रल हेडक्वार्टर को नष्ट कर दिया गया. 

इजरायल ने उस बिल्डिंग को भी निशाना बनाया, जहां से ईरान का अगला सुप्रीम लीडर चुना जाना था. ईरान के कोम शहर में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की इमारत को हवाई हमले में तहस-नहस कर दिया गया. यहां से ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स नाम की संस्था अगला सुप्रीम लीडर चुनने जा रही थी.

बता दें कि ये हमला ऐसे समय में हुआ है, जब ईरान की ओर से इजरायल और उन खाड़ी देशों पर, जहां अमेरिकी सैन्यअड्डे मौजूद हैं, मिसाइल और ड्रोन हमलें जारी हैं. यह घटनाक्रम शनिवार से शुरू हुए अमेरिका और इजरायल के नेतृत्व वाले हमलों के बाद सामने आया. ईरान की ओर से जवाबी हमलों ने तनाव को और बढ़ा दिया है. 

Advertisement

बयान के अनुसार, इस परिसर में ईरान का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला मंच मौजूद था और इसे देश के सबसे कड़े सुरक्षा प्रबंध वाले स्थलों में से एक माना जाता था।

आईडीएफ ने कहा कि इजरायली वायुसेना ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर यह हमला किया.पोस्ट में कहा गया कि ईरान का यह कमांड मुख्यालय ईरान की सबसे कड़ी सुरक्षा वाली संपत्तियों में से एक था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement