scorecardresearch
 

जंग के बीच तेल टैंकर को अमेरिका ने पार करा दी होर्मुज की खाड़ी, अचानक से गिरीं तेल की कीमतें

अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी में तेल टैंकर को सुरक्षित पार कराकर वैश्विक तेल सप्लाई जारी रखने का अहम कदम उठाया है. इस खबर के आने के तुरंत बाद तेल की कीमतों में भारी कमी आई है.

Advertisement
X
अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी से एक तेल टैंकर को पार करवाया है (Photo: Getty Images)
अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी से एक तेल टैंकर को पार करवाया है (Photo: Getty Images)

ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमलों के बीच तेल सप्लाई के लिए अहम समुद्री रास्ता होर्मुज की खाड़ी बंद पड़ी है. इस बीच एक बड़ी अपडेट आ रही है कि अमेरिका ने ईरान के कंट्रोल वाले इस समुद्री रास्ते से एक तेल टैंकर को सुरक्षित पार कराया है. होर्मुज की खाड़ी से टैंकर के पार होते ही तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है.

अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक बाजार तक तेल की सप्लाई जारी रखने के लिए अमेरिका ने ये काम किया है. और इस खबर के आते की तेल की कीमतों में करीब 15% की गिरावट दर्ज की गई है.

मंगलवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को आदेश दिया था कि होर्मुज की खाड़ी से गुजरने वाले तेल टैंकरों को एस्कॉर्ट करें. ट्रंप के आदेश के बाद से ही यूएस नेवी ने होर्मुज की खाड़ी में अपना एस्कॉर्ट ऑपरेशन शुरू कर दिया.

ट्रंप की तरफ से यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई है जब होर्मुज की खाड़ी बंद होने से वैश्विक तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है. खाड़ी के बंद होने से दुनिया की अर्थव्यवस्था दशकों के सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है. सोमवार को ग्लोबल क्रूड बेंचमार्क ब्रेंट 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया था. तेल की कीमतों में भारी उछाल को देखते हुए ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी को अपने कब्जे में लेने की बात कही थी.

Advertisement

जहाजों की सुरक्षा के लिए होर्मुज की खाड़ी में तैनात यूएस नेवी

जहाजों को सुरक्षा देने के लिए होर्मुज की खाड़ी में यूएस नेवी के पांचवें बेड़े को तैनात कर दिया गया है. ट्रंप इसके जरिए ईरान को यह संदेश देने की भी कोशिश कर रहे हैं कि अब तेल टैंकरों को अमेरिका सुरक्षा दे रहा है और ईरान उन्हें रोकने की कोशिश न करे.

ट्रंप के इस कदम से तेल की कीमतों को कुछ समय के लिए सहारा मिला है, लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए हैं. हालात ऐसे हो गए कि ग्लोबल सप्लाई चेन को जारी रखने के लिए अमेरिकी सरकार को खुद वित्तीय गारंटी देनी पड़ी है.

शुक्रवार को ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही फिर शुरू कराने के लिए 20 अरब डॉलर की री-इंश्योरेंस योजना की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह योजना तुरंत प्रभाव से लागू होगी.

इसके बाद ट्रंप ने जहाज मालिकों से भी कहा कि वो 'हिम्मत दिखाएं' और युद्ध क्षेत्र से होकर जहाज चलाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement