scorecardresearch
 

भारत आ रहे शिप पर होर्मुज स्ट्रेट के पास हमला, आया विदेश मंत्रालय का बयान

होर्मुज स्ट्रेट में भारत के कांडला बंदरगाह की ओर आ रहे थाई कार्गो शिप मयूरी नारी पर अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई. 23 में से 20 क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया है. भारत ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि वेस्ट एशिया संघर्ष में कमर्शियल शिपिंग को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

Advertisement
X
होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात आ रहे थाई कार्गो शिप पर हमला  (Photo: ITG)
होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात आ रहे थाई कार्गो शिप पर हमला (Photo: ITG)

मिडिल ईस्ट के अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में भारत की ओर आ रहे एक कार्गो शिप पर हमला होने की घटना सामने आई है. यह जहाज गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा था. इस हमले के बाद भारत ने कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाए जाने पर गंभीर चिंता जताई है.

जानकारी के अनुसार थाई कार्गो शिप मयूरी नारी पर 11 मार्च को अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया. इस हमले के कारण जहाज में आग लग गई. यह घटना ओमान के उत्तरी तट से करीब 11 नॉटिकल मील दूर हुई.

शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार इस जहाज की पहचान मयूरी नारी के रूप में हुई है. थाईलैंड सरकार ने बताया कि जहाज पर कुल 23 क्रू मेंबर मौजूद थे. हादसे के बाद 20 क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीन लोग अभी भी जहाज पर मौजूद हैं.

भारत ने कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाने पर जताई चिंता

हमले के बाद ओमानी नेवी ने तुरंत इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. रॉयल थाई नेवी और यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन ने भी पुष्टि की है कि कार्गो शिप पर एक अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया था. हालांकि इस हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार की अब तक आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है और किसी भी देश या संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.

Advertisement

इस घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के दौरान कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया जाना बेहद चिंताजनक है. मंत्रालय ने कहा कि पहले भी इस तरह के हमलों में भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान जा चुकी है और अब इन हमलों की तीव्रता बढ़ती दिखाई दे रही है.

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल

भारत ने दोहराया कि कमर्शियल शिपिंग और निर्दोष नागरिक क्रू मेंबर को निशाना बनाना नहीं चाहिए. साथ ही समुद्री मार्गों में नेविगेशन और व्यापार की स्वतंत्रता को बाधित नहीं किया जाना चाहिए. दरअसल होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है. वैश्विक तेल और ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है. ऐसे में इस इलाके में बढ़ते हमले अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री सुरक्षा के लिए बड़ी चिंता बनते जा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement