scorecardresearch
 

कुवैत में मिसाइल-ड्रोन हमले का खतरा... US दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

कुवैत में मिसाइल और यूएवी (UAV) हमलों के लगातार खतरे के बीच अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने अमेरिकियों को बाहर न निकलने, दूतावास की ओर न आने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है.

Advertisement
X
कुवैत में हमलों के बीच यूएस की एडवाइजरी (Photo: Reuters)
कुवैत में हमलों के बीच यूएस की एडवाइजरी (Photo: Reuters)

अमेरिका ने कुवैत में मौजूद अपने सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट मिसाइल और हमलों के निरंतर खतरे की वजह से जारी किया गया है. कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने नागरिकों को घर के अंदर ही रहने और दूतावास आने से बचने की सख्त हिदायत दी है. 

यह सुरक्षा कदम बढ़ते हमलों की संभावना और खतरों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. 

अधिकारियों ने नागरिकों को सबसे निचले तल पर रहने और खिड़कियों से दूर रहने का निर्देश दिया है, जिससे संभावित हमलों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके.

बचाव के लिए जरूरी निर्देश...

  • अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अगर कोई जोरदार घमाका सुनाई दे या सायरन बजे, तो तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी चाहिए. 
  • अगर आप किसी घर या इमारत के अंदर हैं, तो सबसे निचले स्तर पर जाएं जहां खिड़कियां या बाहरी दीवारें कम हों. 
  • बाहरी इलाकों में होने पर किसी मजबूत संरचना के अंदर छिपना जरूरी है. 
  • अगर यह मुमकिन न हो, तो जमीन पर लेट जाएं और हाथों से सिर को ढक लें.
  • इंटरसेप्ट किए गए मलबे से भी खतरा हो सकता है, इसलिए हमलों के बाद मलबे से दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में जश्न, सड़कों पर निकले लोग; लॉस एंजेलिस से देखें सीधी तस्वीरें

Advertisement

दुनिया भर में सतर्क रहने की सलाह

कुवैत के अलावा, अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनिया भर में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एक वैश्विक सलाह (Worldwide Advisory) जारी की है. इसमें अमेरिकियों से सुरक्षा जोखिमों के कारण ज्यादा सावधानी बरतने और सक्रिय संघर्ष वाले क्षेत्रों से दूर रहने की गुजारिश की है. नागरिकों को स्थानीय समाचारों पर नजर रखने और सैन्य या सुरक्षा बलों के पास अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है. सभी अमेरिकियों को 'स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम' (STEP) के जरिए रजिस्ट्रेशन करने और व्हाट्सएप चैनल के जरिए अपडेट हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement