scorecardresearch
 

लेबनान के इन इलाकों पर इजरायल का कब्जा! IDF ने पहली बार जारी किया नक्शा

इजरायली सेना ने बॉर्डर के पास इस क्षेत्र के लेबनानी गांवों को नष्ट कर दिया है. इसका उद्देश्य उत्तरी इजरायल के शहरों को हिज्बुल्लाह के हमलों से बचाना है.

Advertisement
X
इजरायली हमले में तबाह लेबनान के शहर टायर की तस्वीर (Photo: AP)
इजरायली हमले में तबाह लेबनान के शहर टायर की तस्वीर (Photo: AP)

इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद फिलहाल जंग थम गई है. इस बीच इजरायली सेना ने पहली बार एक मैप जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि लेबनान के कौन से इलाके उसके कब्जे में हैं.

इस नक्शे में बॉर्डर के पास लेबनान के दर्जनों अधिकतर खाली पड़े गांव उसके नियंत्रण में आ गए हैं. मैप में दिखाई गई डिप्लॉयमेंट लाइन पूर्व से पश्चिम तक फैली हुई है और सीमा से 5-10 किलोमीटर तक लेबनानी क्षेत्र के अंदर जाती है. यहां इजरायल बफर जोन बनाने का प्लान बना रहा है.

इजरायली सेना ने इस क्षेत्र के लेबनानी गांवों को नष्ट कर दिया है. इसका उद्देश्य उत्तरी इजरायल के शहरों को हिज्बुल्लाह के हमलों से बचाना है. इजरायल ने सीरिया और गाजा में भी इसी तरह के बफर जोन बनाए हैं, जहां वह इलाके के बड़े हिस्से पर कंट्रोल रखता है.

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, 'पांच डिवीजन इजरायली नौसेना बलों के साथ मिलकर दक्षिणी लेबनान में एक साथ काम कर रहे हैं. इसका मकसद हिज्बुल्लाह के आतंकी ढांचे को नष्ट करना और उत्तरी इजरायल के लोगों पर सीधे खतरे को रोकना है'.

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि इजरायली हमलों के कारण जो लोग अपने घरों से भाग गए हैं, क्या उन्हें वापस लौटने दिया जाएगा. इस पर आईडीएफ ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि बॉर्डर पर हिज्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए गए घरों को ध्वस्त कर दिया जाएगा. हमारे सैनिकों के लिए खतरा पैदा करने वाली किसी भी स्ट्रक्चर और एक्सप्लोसिव को तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा.

इजरायल के इस फैसले पर लेबनान के सरकारी अधिकारी या ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि इज़रायल और लेबनान ने अमेरिका के कहने पर युद्धविराम पर सहमति जताई थी. इसके बाद अमेरिका में दोनों देशों के प्रतिनिधि मिले थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement