Israel's Iron Dome anti-missile system intercepts rockets after Iran fired a salvo of ballistic missiles. (Reuters) Israel-Iran War Live Updates: मिडिल ईस्ट में जंग की आहट फिर तेज हो गई है. लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायली एयर स्ट्राइक से भड़के ईरान और हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार कर दी. इसके जवाब में अब इजरायली सुरक्षाबलों ने ईरान के चार बड़े शहरों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की है.
वहीं, आईआरजीसी ने भी इजरायली हमलों की पुष्टि की है. आईआरजीसी का कहना है कि इजरायल ने ईरान के कई शहरों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. हमले के बाद पूरे इलाके में स्कूलों को बंद कर दिया गया है.
ताजा घटनाक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर ईरान के हमला का पलटवार नहीं करने का अनुरोध किया था, जिसको इजरायली पीएम ने स्वीकार कर लिया था. हालांकि, अब ने ईरान पर जोरदार पलटवार करते हुए जोरदार हमला किया है.
मिडिल ईस्ट में जारी संर्घष जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें...
ईरान और इजरायल के बीच एक बार फिर जंग तेज हो गई है. पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी रविवार को ईरान पहुंचे थे. इस बीच ही ईरान और इजरायल ने एक-दूसरे पर फिर बमबारी शुरू कर दी. यहां पढ़ें पूरी खबर...
इजरायल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, इजरायल ने तेहरान, इस्फहान, तबरीज और पश्चिमी ईरान के कई अन्य इलाकों में अटैक किया है. यहां जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. वहीं करज शहर में भी धमाकों की खबरें सामने आई हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...
ईरान के चार बड़े शहरों पर हमले के बाद इजरायली ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी से जुड़े एक सूत्र का दावा है कि इजरायली सुरक्षा बल ईरान पर नए मिसाइल हमले की तैयारी कर रहे हैं.
इजरायली हमलों की पुष्टि करते हुए आईआरजीसी ने कहा कि आज सुबह करीब 4:43 और 4:45 बजे पश्चिमी तेहरान के विभिन्न हिस्सों में कम से कम दो विस्फोटों की आवाज सुनी गई. उधर, तेहरान के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने घोषणा की कि इजरायली सुरक्षबलों द्वारा किए गए हमलों में तेहरान के शहरी इलाकों को निशाना नहीं बनाया गया है, क्योंकि शहरी इलाकों से कोई भी आग लगने की कॉल नहीं मिली है.
मिडिल-ईस्ट में एक बार फिर जंग तेज हो गई है. रविवार देर रात ईरान ने इजरायल पर हमले किए थे, जिसके जवाब में अब सोमवार तड़के इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ा हवाई हमला किया. यहां पढ़ें पूरी खबर...
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि इजरायल की एयरफोर्स ने ईरान पर कई हमले किया हैं. आईडीएफ ने स्पष्ट किया कि इजरायली विमानों ने ये हमला ईरान के एयरस्पेस में बिना घुसे किए हैं. वहीं, ईरानी की समाचार एजेंसी ने भी इजरायली हमलों की पुष्टि की है. एजेंसी ने बताया कि राजधानी तेहरान समेत चार शहरों में इजरायली बलों ने हमले किए हैं, जिसके बाद इलाके के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.
उत्तरी इजरायल में ईरानी हमले के जवाब में इजरायली एयरफोर्स ने कुछ देर पहले पश्चिमी और सेंट्रल ईरान में आईआरजीसी से संबंधित सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. हालांकि, आईडीएफ ने हमले के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी है.
ईरान और इजरायल के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. स्थानीय समाचार एजेंसी के अनुसार, तेहरान, तब्रीज और इस्फ़हान समेत ईरान के कई शहरों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है.
इजरायली एयरफोर्स ने पश्चिमी और मध्य ईरान में मौजूद सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया है. इजरायल के मुताबिक ये ठिकाने ईरानी शासन से जुड़े हुए थे, जिन्हें निशाना बनाया गया है. इस ताजा सैन्य हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है.
इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्तरी इजरायल पर ईरान के हमले का जवाब न देने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.
ताजा घटनाक्रम के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू दिया. इसमें वह बोले कि नेतन्याहू के पास ईरान के साथ समझौता स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. उन्होंने कहा, 'मैं ही सब फैसले लेता हूं. सारे फैसले मैं ही लेता हूं. वो (नेतन्याहू) फैसले नहीं लेते.'
ट्रंप ने कहा कि ईरान के हमलों से अमेरिका-ईरान वार्ता को समाप्त करने की उनकी इच्छा में कोई बदलाव नहीं आया है.
ईरानी हमलों के बाद इजरायली सेना के प्रवक्ता बोले कि ईरान ने 'बड़ी गलती' की है और सेना हिज़्बुल्लाह पर हमले जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले, ईरान ने इजरायल की धरती पर मिसाइलें दागीं. हमने इसके लिए तैयारी कर रखी है. रक्षा और आक्रमण दोनों ही स्थितियों में रक्षा बल पूरी तरह से तैयार है.
ईरान ने एक बार फिर आतंक का रास्ता चुनकर घोर गलती की है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि दहिह (बेरूत के पास का इलाका) पर इजरायल ने हमला इसलिए किया था क्योंकि वहां से हिज्बुल्लाह लगातार इजरायल पर हमले कर रहा था.
वहीं, इजरायली सेना प्रमुख बोले कि आदेश मिलते ही सेना दमखम के साथ 'दुश्मन' पर हमला करेगी.
इस बीच सऊदी और कतरी विदेश मंत्रियों ने ताजा घटनाक्रम के असर पर चर्चा की. क्योंकि ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल ने दोबारा हमला किया तो वो खाड़ी में मौजूद अमेरिकी बेसों को निशाना बनाएगा. बता दें कि ये बेस इन्हीं देशों में मौजूद हैं.
इजरायली मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है.
ताजा हमलों पर US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वे अभी नेतन्याहू को फोन करके कहेंगे कि वे जवाबी हमला न करें. उन्होंने कहा कि ईरान के हमलों से किसी को चोट नहीं पहुंची. उम्मीद है कि इजरायल जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा.
ट्रंप ने आगे कहा कि अगर नेतन्याहू जवाबी हमला करते हैं, तो यह सिलसिला वैसे ही चलता रहेगा जैसा पिछले 47 या 3000 सालों से चल रहा है. हम ईरान के साथ एक फाइनल डील के बहुत करीब हैं. मैं नहीं चाहता कि अभी जो हो रहा है, उसकी वजह से यह डील बिगड़ जाए.
ईरान के विदेश मंत्री ने तुर्की के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के सेना कमांडर से अलग-अलग फ़ोन पर बातचीत की. बता दें कि दोनों देश अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता कराने की कोशिशों में लगे हैं.
लेबनान से शुरू हुई तनातनी अब सीधे इजरायल और ईरान के टकराव में बदलती दिख रही है. ईरान और हिजबुल्लाह के संयुक्त हमले के बाद इजरायल में सायरन बजने लगे और सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया. तेहरान ने इसे चेतावनी का जवाब बताया है, जबकि इजरायल ने खतरे को टालने का दावा किया है, साथ ही कहा कि वो पलटवार करेगा.
क्लिक कर पढ़ें- इजरायल पर ईरान-हिजबुल्लाह ने एक साथ बोल दिया हमला, चेताया- पलटवार किया तो तबाही मचा देंगे