scorecardresearch
 

हमले में घायल हुई थीं खामेनेई की पत्नी, मौत की खबर को ईरान ने बताया गलत

ईरानी मीडिया की ओर से खामेनेई की पत्नी मन्सूरी खोजस्ते बाघेरज़ादेह को लेकर बड़ा दावा किया गया है. बताया गया कि बाघेरज़ादेह की मौत नहीं हुई है. वह हमले में घायल तो हुईं थी, लेकिन वह जीवित हैं. इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स आए थे, जिसमें बताया गया था कि बाघेरज़ादेह की भी अमेरिका-इजरायल के हमले में मारी गईं.

Advertisement
X
हमले के बाद फैली अफवाहों पर ईरान का जवाब - खामेनेई की पत्नी की मौत नहीं हुई (Photo: ITG)
हमले के बाद फैली अफवाहों पर ईरान का जवाब - खामेनेई की पत्नी की मौत नहीं हुई (Photo: ITG)

ईरान की सरकारी मीडिया ने एक बड़ा दावा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मन्सूरी खोजस्ते बाघेरज़ादेह की मौत की खबर गलत है. इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि हमले में वे घायल हो गई थीं और बाद में उनकी मौत हो गई. लेकिन अब ईरान की सरकारी मीडिया ने साफ किया है कि उनकी पत्नी जिंदा हैं.

हालांकि ईरान की तरफ से यह माना गया है कि वे हमले में घायल जरुर हुई थीं, लेकिन उनकी मौत की खबर को पूरी तरह गलत बताया गया है. ये जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरानी मीडिया के हवाले से दी है.

युद्ध के दौरान जानकारी को लेकर भ्रम

इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्वेता सिंह ने कहा कि युद्ध के दौरान अक्सर ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आती हैं जिनमें सच्चाई और अफवाह के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है. इसे अक्सर “फॉग ऑफ वॉर” कहा जाता है.

उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफ से भी कई दावे किए गए थे कि हमले में खामेनेई के परिवार के कई सदस्य प्रभावित हुए हैं. लेकिन अब ईरान की तरफ से जो स्पष्टीकरण आया है, उसमें कहा गया है कि उनकी पत्नी जिंदा हैं. हालांकि इस दावे की पूरी पुष्टि के लिए तस्वीरों या आधिकारिक दस्तावेजों का इंतजार करना होगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर निकालना चाहता है भारत, ईरान से चल रही बातचीत

अमेरिका में हमले की आशंका

वहीं दूसरी ओर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि ईरान अमेरिका के भीतर भी हमले की कोशिश कर सकता है. यह आशंका पहले भी जताई जा चुकी है.

विश्लेषकों का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले थे, जहां ड्रोन या अन्य तरीकों से दुश्मन के इलाके के अंदर जाकर हमला किया गया. इसी तरह की रणनीति अमेरिका के खिलाफ भी इस्तेमाल की जा सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement