scorecardresearch
 
Advertisement

LIVE: नेतन्याहू को ट्रंप ने मिलाया फोन, बोले- ईरान पर पलटवार मत करना, डील बिगड़ जाएगी

aajtak.in | नई दिल्ली | 08 जून 2026, 6:35 AM IST

लेबनान को लेकर मिडिल ईस्ट में नया मोर्चा खुल गया है. ईरान और हिजबुल्लाह ने एक साथ इजरायल पर हमला बोल दिया, जिसके बाद पूरे देश में अलर्ट जारी करना पड़ा. मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच ईरान ने इजरायल को चेतावनी दी है कि जवाबी कार्रवाई हुई तो हालात और बिगड़ेंगे. दूसरी तरफ इजरायल पलटवार पर अड़ा है.

trump netanyahu trump netanyahu

मिडिल ईस्ट में जंग की आहट फिर तेज हो गई है. लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायली एयरस्ट्राइक से भड़के ईरान और हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार कर दी. हमलों के बाद कई शहरों में सायरन गूंज उठे. ईरान ने इसे लेबनान के समर्थन में की गई कार्रवाई बताया है, जबकि इजरायल ने सभी हमले नाकाम करने का दावा किया है. इजरायल का कहना है कि अप्रैल में हुए संघर्ष-विराम के बाद ईरान ने उस पर पहली बार मिसाइलें दागी हैं.

ताजा घटनाक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर है. उन्होंने कहा कि वे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात करके पलटवार नहीं करने को कहेंगे. दोनों के बीच फोन पर बात हो चुकी है.

6:35 AM (14 मिनट पहले)

'ईरान पर हमला नहीं करेंगे नेतन्याहू', इजरायल ने स्वीकार किया अमेरिकी राष्ट्रपति का अनुरोध

Posted by :- Nitin

इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्तरी इजरायल पर ईरान के हमले का जवाब न देने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.

4:26 AM (2 घंटे पहले)

फैसले मैं लेता हूं, नेतन्याहू नहीं: डोनाल्ड ट्रंप

Posted by :- Vishnu Rawal

ताजा घटनाक्रम के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू दिया. इसमें वह बोले कि नेतन्याहू के पास ईरान के साथ समझौता स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. उन्होंने कहा, 'मैं ही सब फैसले लेता हूं. सारे फैसले मैं ही लेता हूं. वो (नेतन्याहू) फैसले नहीं लेते.'

ट्रंप ने कहा कि ईरान के हमलों से अमेरिका-ईरान वार्ता को समाप्त करने की उनकी इच्छा में कोई बदलाव नहीं आया है.

3:52 AM (2 घंटे पहले)

इजरायली सेना बोली- ईरान ने गलती की, आदेश मिलते ही हमला करेंगे

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरानी हमलों के बाद इजरायली सेना के प्रवक्ता बोले कि ईरान ने 'बड़ी गलती' की है और सेना हिज़्बुल्लाह पर हमले जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले, ईरान ने इजरायल की धरती पर मिसाइलें दागीं. हमने इसके लिए तैयारी कर रखी है. रक्षा और आक्रमण दोनों ही स्थितियों में रक्षा बल पूरी तरह से तैयार है.

ईरान ने एक बार फिर आतंक का रास्ता चुनकर घोर गलती की है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि दहिह (बेरूत के पास का इलाका) पर इजरायल ने हमला इसलिए किया था क्योंकि वहां से हिज्बुल्लाह लगातार इजरायल पर हमले कर रहा था.

वहीं, इजरायली सेना प्रमुख बोले कि आदेश मिलते ही सेना दमखम के साथ 'दुश्मन' पर हमला करेगी.

2:41 AM (4 घंटे पहले)

सऊदी और कतर में भी हलचल तेज

Posted by :- Vishnu Rawal

इस बीच सऊदी और कतरी विदेश मंत्रियों ने ताजा घटनाक्रम के असर पर चर्चा की. क्योंकि ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल ने दोबारा हमला किया तो वो खाड़ी में मौजूद अमेरिकी बेसों को निशाना बनाएगा. बता दें कि ये बेस इन्हीं देशों में मौजूद हैं.

Advertisement
2:38 AM (4 घंटे पहले)

नेतन्याहू को ट्रंप ने मिलाया फोन

Posted by :- Vishnu Rawal

इजरायली मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है.

2:35 AM (4 घंटे पहले)

नेतन्याहू को फोन करूंगा, नहीं चाहता डील बिगड़ जाए: डोनाल्ड ट्रंप

Posted by :- Vishnu Rawal

ताजा हमलों पर US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वे अभी नेतन्याहू को फोन करके कहेंगे कि वे जवाबी हमला न करें. उन्होंने कहा कि ईरान के हमलों से किसी को चोट नहीं पहुंची. उम्मीद है कि इजरायल जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा.

ट्रंप ने आगे कहा कि अगर नेतन्याहू जवाबी हमला करते हैं, तो यह सिलसिला वैसे ही चलता रहेगा जैसा पिछले 47 या 3000 सालों से चल रहा है. हम ईरान के साथ एक फाइनल डील के बहुत करीब हैं. मैं नहीं चाहता कि अभी जो हो रहा है, उसकी वजह से यह डील बिगड़ जाए.

2:33 AM (4 घंटे पहले)

ईरान की पाकिस्तान और तुर्की से हुई बात

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरान के विदेश मंत्री ने तुर्की के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के सेना कमांडर से अलग-अलग फ़ोन पर बातचीत की. बता दें कि दोनों देश अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता कराने की कोशिशों में लगे हैं.

2:31 AM (4 घंटे पहले)

इजरायल पर ईरान-हिजबुल्लाह का डबल अटैक

Posted by :- Vishnu Rawal

लेबनान से शुरू हुई तनातनी अब सीधे इजरायल और ईरान के टकराव में बदलती दिख रही है. ईरान और हिजबुल्लाह के संयुक्त हमले के बाद इजरायल में सायरन बजने लगे और सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया. तेहरान ने इसे चेतावनी का जवाब बताया है, जबकि इजरायल ने खतरे को टालने का दावा किया है, साथ ही कहा कि वो पलटवार करेगा.

क्लिक कर पढ़ें- इजरायल पर ईरान-हिजबुल्लाह ने एक साथ बोल दिया हमला, चेताया- पलटवार किया तो तबाही मचा देंगे

Advertisement
Advertisement