scorecardresearch
 

फ्रांस ने नागरिकों को अफगानिस्तान नहीं जाने की दी सलाह

मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में बिगड़ रही सुरक्षा स्थिति की वजह से वहां काम कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है.

Advertisement
X
फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रोन
फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रोन

फ्रांस ने अपने नागरिकों विशेष रूप से पत्रकारों को सुरक्षा कारणों की वजह से अफगानिस्तान जाने से बचने की सलाह दी है. अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने काबुल सहित पूरे अफगान क्षेत्र को 'रेज जोन' में रखा है. वहीं गुरुवार को फ्रांसीसी जनता से कहा कि वह अफगानिस्तान जाने से परहेज करें.

मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में बिगड़ रही सुरक्षा स्थिति की वजह से वहां काम कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है.

बता दें कि  हाल ही में काबुल में हुए सिलसिलेवार हमलों में करीब 100 लोग मारे गए थे. इसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन तालिबान और आईएस ने ली थी. इसके अलावा हाल ही में काबुल स्थित इंटर-कॉन्टिनेंटल होटल पर तालिबानी हमले हुए.

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को इस बात के सबूत दिए हैं कि हाल में हुई कई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पाकिस्तान में प्रशिक्षण दिया गया था. अफगानिस्तान ने इस बात के भी सबूत दिए कि तालिबानी नेताओं को वहां खुलेआम घूमने दिया जाता है. अफगानिस्तान के गृह मंत्री ने इस बात की जानकारी दी.

Advertisement

काबुल में हुए लगातार हमलों को लेकर अमेरिका ने भी पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान से कहा था कि वह तालिबान के आतंकियों को फौरन अपने यहां से निष्कासित करे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement