scorecardresearch
 
Advertisement
विश्व

Israeli-Palestinian war: हर तरफ चीख, दर्द, और गम...इजरायल-फिलस्तीन युद्ध में तबाही का मंजर

Israeli-Palestinian war
  • 1/10

फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास द्वार इजरायल के रिहायशी इलाकों में हमला किए जाने के बाद दोनों देशों में एक बार फिर युद्ध छिड़ चुका है. आज जंग का तीसरा दिन है और दोनों देशों में मरने वालों की संख्या हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है. दोनों तरह से हो रहे हमले की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो बेहद भयावह, दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली हैं.
 

Israeli-Palestinian war
  • 2/10

हमास के आतंकियों द्वारा हमला किए जाने के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में अपनी जवाबी कार्रवाई और सैन्य अभियान को काफी तेज कर दिया है. दिन हो या रात दोनों तरफ हर दिन हजारों रॉकेट दागे जा रहे हैं जिससे अब तक सैकड़ों मकान मलबे में तब्दील हो चुका है. 
 

Israeli-Palestinian war
  • 3/10

लोग अपनी और बच्चों की जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर सिर्फ तकलीफ नजर आ रही है और आंखों से आंसू बह रहे हैं.
 

Advertisement
Israeli-Palestinian war
  • 4/10

इजरायली सेना और आतंकवादी समूह हमास के बीच लड़ाई से दोनों देशों के ज्यादातर इलाके प्रभावित हुए हैं. इजरायल पर सबसे घातक हमला होने के बाद वहां अब तक सैनिकों सहित 700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, वहीं 1,900 से अधिक घायल हुए हैं. 

Israeli-Palestinian war
  • 5/10

गाजा पट्टी में, इजरायल के जवाबी हमले के बाद 450 से अधिक मौतें हुईं हैं और लगभग 2,300 घायल है, कुल मौतों की संख्या 1,000 से अधिक हो चुकी है. अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों के आने की वजह से खून की कमी हो गई और लोगों को लगातार रक्तदान करने का आग्रह किया जा रहा है.
 

Israeli-Palestinian war
  • 6/10

दोनों देशों में जारी भीषण रक्तपात का सबसे ज्यादा खामियाजा महिलाओं और बच्चों को उठाना पड़ रहा है. हमास के आतंकियों ने इजरायल के रिहायशी इलाकों में अलग-अलग घरों में घुसकर इजरायली नागरिकों को गोली मार दी और और महिलाएं-बच्चियों को बंधक बना लिया. 

Israeli-Palestinian war
  • 7/10

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने जानकारी दी है कि उसके सैनिक इजरायल के अंदर फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के साथ लड़ रहे हैं. हमास ने गाजा पट्टी की सीमा से लगे इज़रायली क्षेत्रों में भी लड़ाई की पुष्टि की, जिनमें ओफाकिम, सेडरोट, याद मोर्दचाई, केफ़र अज़्ज़ा, बेरी, यतीद और किसुफिम शामिल हैं.
 

Israeli-Palestinian war
  • 8/10

गाजा पट्टी, इजरायल, मिस्र और भूमध्य सागर के बीच बसा एक छोटा सा क्षेत्र है जिसे दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी जाना जाता है.आतंकी इस्लामी फिलस्तीनी संगठन हमास गाजा से ही इजरायल पर हमले कर रहा है. गाजा पट्टी लगभग दस किलोमीटर चौड़ा और 41 किलोमीटर लंबा क्षेत्र है और यहां 20 लाख से अधिक लोग रहते हैं.
 

Israeli-Palestinian war
  • 9/10

शनिवार को हमास द्वारा किए गए हमले को लेकर एक इजरायली जोड़े और पेशे से पत्रकार हनान्या और उनकी पत्नी इंडिया ने बताया कि जब सुबह उनकी आंख खुली तो  सिर्फ रॉकेट के धमाके की आवाज आ रही थी. ये रॉकेट हमें और हमारे नागरिकों को मारने के लिए गाजा पट्टी की तरफ से दागे गए थे. उन्होंने बम शेल्टर में छुपकर अपनी जान बचाई. ये रॉकेट इजरायल की राजधानी तेल अब अवीव की तरफ दागे जा रहे थे.

Advertisement
Israeli-Palestinian war
  • 10/10

बता दें कि आतंकी संगठन हमास के किए हमले का करारा जवाब देने के लिए अब इजरायल डिफेंस फोर्स ने गाजा पट्टी में 1 लाख से ज्यादा सैनिकों को घुसाने का फैसला किया है. गाजापट्टी में पहले से इजरायली सेना और हमास के लड़ाकों के बीच आमने-सामने की जंग हो रही है.

Advertisement
Advertisement