scorecardresearch
 
Advertisement

Falta Election Results 2026 Live: फलता में बीजेपी की बंपर की जीत, BJP कैंडिडेट 109,021 वोटों से जीते

aajtak.in | नई दिल्ली | 24 मई 2026, 5:36 PM IST

Falta Re-poll Counting Live: बंगाल के फलता में हुई री-पोलिंग की मतगणना पूरी हो गई ङै. मतगणना के 22 दौर पूरे होने के बाद, BJP उम्मीदवार देग्बांशु पांडा 109,021 वोटों से जीते. उन्हें कुल 149,666 वोट मिले हैं.

Falta Assembly Seat Counting, DEBANGSHU PANDA WIN Falta Assembly Seat Counting, DEBANGSHU PANDA WIN

Falta Election Results Live Updates: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को हुए पुनर्मतदान की मतगणना पूरी हो गई है औऱ बीजेपी ने 109,021 वोटों से यहां जीत हासिल की है. इस सीट पर री-पोलिंग से दो दिन पहले TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने पीछे हटने का ऐलान कर दिया था, जिससे पूरा माहौल बदल गया. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया. वहीं, री-पोलिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी के लिए फलता में जीत काफी आसान बताई जा रही है.

21 मई को फलता में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान के मुकाबले थोड़ा कम था.

29 अप्रैल को हुए पहले चुनाव में ईवीएम में परफ्यूम (इत्र) जैसी चीजें और एडहेसिव टेप लगाने के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फलता में पुनर्मतदान का आदेश दिया था. चुनाव आयोग के निर्देश पर फलता में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. 285 मतदान केंद्रों पर 35 कंपनियों के केंद्रीय बल तैनात किए गए थे. पूरे दिन लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं.

बता दें कि अगर BJP फलता जीतती है तो उसकी 2026 विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या 207 हो जाएगी. क्योंकि बीजेपी ने चुनाव में 207 सीटों पर जीत दर्ज थी. हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. अब उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है.

मतगणना से जुड़े अपड़ेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें....

5:11 PM (53 मिनट पहले)

अभिषेक बनर्जी का चुनाव आयोग पर निशाना

Posted by :- Kishor

फलता सीट पर वोटिंग को लेकर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'फलता विधानसभा क्षेत्र में आज हुई दोबारा वोटिंग की गिनती में कई बड़ी विसंगतियां सामने आई हैं. आज दोपहर 3:30 बजे तक सभी 21 राउंड पूरे हो चुके थे. जबकि 4 मई को, इसी समय तक, केवल 2-4 राउंड ही पूरे हुए थे. देश को ECI से इस बारे में स्पष्टीकरण मिलना चाहिए.हालांकि पिछले 10 दिनों में फलता के 1000 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को अपना घर छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा, फिर भी चुनाव आयोग ने इस पर आंखें मूंदे रखीं. जब आदर्श आचार संहिता लागू थी, तब भी दिन-दहाड़े पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई. 

5:07 PM (57 मिनट पहले)

अंतिम चरण की काउंटिंग, बीजेपी की लीड 1 लाख 8 हजार के पार

Posted by :- Kishor

फलता सीट पर 21 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है और अंतिम राउंड की काउंटिंग हो रही है. बीजेपी की लीड फिलहाल यहां 108367 की हो गई है, जबकि दूसरे नंबर पर लेफ्ट उम्मीदवार हैं और तीसेर पर कांग्रेस है.
 

4:53 PM (एक घंटा पहले)

ममता बनर्जी ने फिर लगाया वोट लूटने का आरोप

Posted by :- Kishor

ममता बनर्जी ने एक बार फिर बंगाल चुनाव को लेकर केंद्र पर हमला किया है, उन्होंने कहा, "मुझे एक बैठक आयोजित करने तक की अनुमति नहीं मिल रही है. हमारे पार्षदों को गिरफ्तार किया जा रहा है. हमारे 2500 पार्टी दफ्तरों को जब्त कर लिया गया है. कुछ लंपट (असामाजिक) तत्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) को देखकर 'चोर-चोर' चिल्ला रहे हैं. ये लोग कौन हैं? ये सब बाहरी लोग हैं. यहां तक कि मेयर को भी कुछ पता नहीं होता और नगर निगम के अधिकारी निर्देश दे रहे हैं.आप जो कुछ भी कर रहे हैं, वह सरासर जबरदस्ती है. लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई से घर बनाए हैं, लेकिन आप पूरे बंगाल में लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं. मुझे इस बात का बेहद दुख है कि साल्ट लेक स्टेडियम में लगी उस मूर्ति को आपने ध्वस्त कर दिया जिसे मैंने बनवाया था और फीफा (FIFA) ने भी उस मूर्ति की तारीफ की थी."

4:18 PM (एक घंटा पहले)

शुभेंदु बोले-फलता की जनता को शीश झुकाकर प्रणाम

Posted by :- Kishor

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'कुख्यात 'डायमंड हार्बर' मॉडल अब 'तृणमूल के लॉस-बार' (घाटे का बार) मॉडल में बदल चुका है! सबसे पहले, मैं फलता के देवतुल्य जनमानस के चरणों में शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं, जिन्होंने भारी जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री देवांशु पांड्या को फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जिताकर विधानसभा भेजा है. मैं फलता के मतदाताओं का विशेष रूप से आभारी हूं. मैंने उनसे भाजपा उम्मीदवार को एक लाख वोटों के अंतर से जीत दिलाने की अपील की थी, और जीत का यह अंतर एक लाख आठ हजार को भी पार कर गया है. हम विकास के माध्यम से आपके इस कर्ज को चुकाएंगे. हम एक स्वर्णिम फलता के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.'
 

Advertisement
3:46 PM (2 घंटे पहले)

बीजेपी की लीड 92 हजार के पार पहुंची

Posted by :- Kishor

फलता सीट को लेकर BJP विधायक देबांग्शु पांडा ने कहा, “फलता की जनता ने BJP पर अपना आशीर्वाद बरसाया है. 18 राउंड की गिनती हो चुकी है, और हम 92,000 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. अभी 3 राउंड बाकी हैं… मैं फलता की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं…”

 

2:57 PM (3 घंटे पहले)

Falta Re-polling Results:16 राउंड की काउंटिंग पूरी, 85 हजार के पार पहुंची बीजेपी प्रत्याशी की लीड

Posted by :- Nitin

Falta Re-polling Results: फलता विधानसभा सीट के लिए हुए पुनर्मतदान के लिए वोटों की गिनती जारी है. अब तक 16 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. बीजेपी प्रत्याशी ने 85 हजार से ज्यादा वोटों की लीड हासिल कर ली है. आयोग के अनुसार, अब तक 16 राउंड की मतगणना हो चुकी है और बीजेपी प्रत्याशी वोटों से आगे 85,172 चल रहे हैं. उन्हें कुल 1,20,494 वोट मिले हैं. जबकि CPIM उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी को 35,322 वोट मिले हैं. कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक को 2,996 वोट मिले हैं. तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान को सिर्फ 5482 वोट मिले हैं.

2:27 PM (3 घंटे पहले)

फलता में बीजेपी की लीड 77 हजार के पार

Posted by :- Bikesh Tiwari

फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी ने बंपर लीड ले ली है. बीजेपी उम्मीदवार को 16 राउंड की मतगणना के बाद 1 लाख 11 हजार 270 वोट मिले हैं. सीपीआई (एम) कैंडिडेट 34 हजार 873 वोट पाकर दूसरे, कांग्रेस उम्मीदवार 9284 वोट पाकर तीसरे नंबर पर हैं. वोटिंग से ठीक पहले मैदान छोड़ देने वाले टीएमसी के जहांगीर खान को भी 5319 वोट मिल चुके हैं.

1:49 PM (4 घंटे पहले)

14 राउंड की गिनती पूरी, 62 हजार के पार पहुंची बीजेपी की लीड

Posted by :- Bikesh Tiwari

फलता विधानसभा सीट के लिए 21 मई को री-पोलिंग हुई थी. वोटों की गिनती आज हो रही है. 14 राउंड की मतगणना हो चुकी है. 14 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की लीड 62 हजार के पार पहुंच गई है. 14 राउंड के बाद बीजेपी के उम्मीदवार को 94460 वोट मिले हैं. सीपीआईएम के उम्मीदवार 32058 वोट पाकर दूसरे और कांग्रेस के उम्मीदवार 8741 वोट पाकर तीसरे नंबर पर हैं. मतदान से ठीक पहले मैदान छोड़ने वाले टीएमसी के जहांगीर खान को 4843 वोट मिले हैं.
 

12:39 PM (5 घंटे पहले)

Falta Re-polling Counting: फलता में 10 राउंड की गिनती पूरी

Posted by :- Nitin

फलता में 10वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और 11वें राउंड की मतगणना जारी है.चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी प्रत्याशी को 72082 वोट मिल चुके हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 44891 वोटों की बढ़त बना ली है. सीपीआई (एम) उम्मीदवार शंभू नाथ को 27191 को वोट मिले हैं. जबकि मैदान छोड़ने वाले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को 3870 वोट मिले हैं. 

Advertisement
10:59 AM (7 घंटे पहले)

फलता में 4 राउंड की काउंटिंग पूरी, BJP उम्मीदवार से पिछड़े जहांगीर खान

Posted by :- Nitin

फलता में बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रहे हैं. आयोग के अनुसार, अब तक चार राउंड की मतगणना हो चुकी है और बीजेपी प्रत्याशी 14, 093 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें कुल 25,438 वोट मिले हैं. जबकि CPIM उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी को 11,345 वोट मिले हैं. कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक को 2,996 वोट मिले हैं. तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान को 1,405 वोट मिले हैं.

10:41 AM (7 घंटे पहले)

फलता में तीन राउंड की मतगणना पूरी, BJP उम्मीदवार ने हासिल की बड़ी बढ़त

Posted by :- Nitin

Falta Re-polling Results: फलता में बीजेपी प्रत्याशी देवांशु पांडा ने तीसरे राउंड की काउंटिंग खत्म होने साथ बड़ी बढ़त हासिल कर ली है. चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी उम्मीदवार 21, 583 वोटों से आगे चल रहे हैं. तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार को 1470, टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को 1062 और सीपीआईएम को 7346 वोट मिले हैं.

10:17 AM (7 घंटे पहले)

मैदान छोड़ने वाले जहांगीर खान को पहले राउंड में मिले कितने वोट

Posted by :- Bikesh Tiwari

फलता विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने 19 मई को चुनाव प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था. इस सीट के लिए मतदान 21 मई को हुआ था और आज वोटों की गिनती हो रही है. पहले राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी कैंडिडेट देवांशु पांडा ने 9000 वोट से अधिक के अंतर से बंपर लीड ले ही है. सीपीआई (एम) के शंभूनाथ कुर्मी 448 वोट पाकर दूसरे और कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक मोल्ला 225 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. पहले राउंड की काउंटिंग में टीएमसी के जहांगीर खान को भी 210 वोट मिले हैं.

9:51 AM (8 घंटे पहले)

Falta Re-polling Counting: TMC कार्यकर्ता मैदान छोड़कर भागे, बोले- दिलीप घोष

Posted by :- Nitin

फलता में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है. पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि फलता निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं. वहां कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है.

उन्होंने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ता मैदान छोड़कर भाग गए हैं. जीत बस कुछ ही समय की बात है.

9:41 AM (8 घंटे पहले)

Falta Re-polling Counting: फलता में पहले राउंड की काउंटिंग खत्म, BJP उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

Posted by :- Nitin

फलता में पहले राउंड की मतगणना खत्म होने के साथ ही बीजेपी प्रत्याशी में 9 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले राउंड की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार को 9086 प्राप्त हुए हैं.

Advertisement
9:24 AM (8 घंटे पहले)

Falta Re-polling counting: वुमेन्स यूनिवर्सिटी के बाहर जुटी BJP कार्यकर्ताओं की भीड़

Posted by :- Nitin

डायमंड हार्बर स्थित महिला विश्वविद्यालय (वुमेन्स यूनिवर्सिटी) में फलता पुनर्मतदान की मतगणना जारी है. डाक मतों की गिनती भी चल रही है. हालांकि, मतगणना अभी शुरू ही हुई है, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर जुटे हुए हैं.   

8:06 AM (9 घंटे पहले)

फलता सीट की मतगणना शुरू

Posted by :- Bikesh Tiwari

फलता विधानसभा के लिए 21 मई को पुनर्मतदान हुआ था. आज इस सीट के लिए मतगणना हो रही है. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं. ईवीएम के वोट इसके बाद गिने जाएंगे.

7:41 AM (10 घंटे पहले)

Falta Re-polling Counting: बीजेपी के लिए क्यों खास है फलता

Posted by :- Nitin

विवादों से घिरे फलता विधानसभा क्षेत्र बीजेपी के लिए भवानीपुर के बाद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण इलाका, क्योंकि ये सीट डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं, जिसका प्रतिनिधित्व टीएमसी नेता और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी करते हैं. कई सालों से पार्टी के कुछ वर्गों द्वारा इस क्षेत्र को एक सफल संगठनात्मक और राजनीतिक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाता रहा था, लेकिन पिछले पखवाड़े के घटनाक्रमों (डायमंड हार्बर के कुछ हिस्सों में बीजेपी की बढ़त से लेकर फलता की अशांति और जहांगीर खान के पीछे हटने तक) ने एक ऐसे राजनीतिक परिदृश्य में बदलावों को लेकर नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दिया है, जिसे कभी राजनीतिक रूप से अभेद्य माना जाता था.  

7:34 AM (10 घंटे पहले)

Falta Re-polling Counting Live: री-पोलिंग में हुई थी बंपर वोटिंग

Posted by :- Nitin

चुनाव आयोग के अनुसार, फलता में 21 मई को हुए पुनर्मतदान में बंपर वोटिंग हुई थी. हालांकि, 29 अप्रैल को हुए मतदान से वोटिंग प्रतिशत थोड़ा कम था. आयोग के आंकड़ों के अनुसार, फलता में 88 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है.  

Advertisement
Advertisement