scorecardresearch
 

BJP प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी का अनोखा अंदाज, प्रचार के बीच कर रहे मरीजों का इलाज

आसनसोल के जामुड़िया से बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर बिजन मुखर्जी चुनाव प्रचार के साथ मरीजों का इलाज भी कर रहे हैं. वो घर-घर जाकर वोट मांगने के साथ बीमार लोगों की जांच कर दवाइयां दे रहे हैं. उनका कहना है कि जरूरतमंदों की सेवा करना उनका कर्तव्य है. उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा में है.

Advertisement
X
प्रचार के दौरान मरीजों की जांच करते बीजेपी प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी (Photo: Anil Giri/ITG)
प्रचार के दौरान मरीजों की जांच करते बीजेपी प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी (Photo: Anil Giri/ITG)

आसनसोल के जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर बिजन मुखर्जी चुनावी प्रचार के बीच जनसेवा की अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं. वो घर-घर जाकर वोट मांगने के साथ-साथ जरूरतमंद और बीमार लोगों का इलाज भी कर रहे हैं. उनके इस अंदाज की इलाके में काफी चर्चा हो रही है.

उम्मीदवारी घोषित होने के बाद से ही डॉक्टर बिजन मुखर्जी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. इस दौरान वो लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हैं और पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगते हैं. लेकिन उनका प्रचार सिर्फ राजनीतिक नहीं है, बल्कि सामाजिक सेवा से भी जुड़ा हुआ नजर आता है.

लोगों के दिल जीत रहे डॉक्टर  बिजन मुखर्जी प्रत्याशी

प्रचार के दौरान जैसे ही उन्हें किसी बीमार व्यक्ति की जानकारी मिलती है, खासकर गरीब बस्तियों में, वे तुरंत वहां पहुंच जाते हैं. मरीज के घर पर ही बैठकर उसकी जांच करते हैं और अपने प्रिस्क्रिप्शन पैड पर दवाइयां लिखते हैं. इस तरह वे मौके पर ही इलाज शुरू कर देते हैं.

डॉक्टर बिजन मुखर्जी का कहना है कि वे हर दिन सुबह अपने निजी क्लिनिक में पहले की तरह मरीजों को देखते हैं. इसके बाद वे चुनाव प्रचार के लिए निकलते हैं. उनका कहना है कि अगर प्रचार के दौरान कोई जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति बीमार मिलता है, तो उसका इलाज करना उनका कर्तव्य है.

Advertisement

प्रचार के बीच मरीजों का इलाज

चुनावी माहौल के बीच उनका यह तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोग इसे जनसेवा और राजनीति के एक अनोखे संगम के रूप में देख रहे हैं. इससे उनके प्रति लोगों का जुड़ाव भी बढ़ता नजर आ रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement