scorecardresearch
 

पूर्व IAS सुब्रत गुप्ता बने CM शुभेंदु ​अधिकारी के सलाहकार, बंगाल चुनाव में थे EC के स्पेशल ऑब्जर्वर

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपनी टीम का गठन शुरू कर दिया है. सेवानिवृत्त आईएएस सुब्रत गुप्ता को उनका सलाहकार नियुक्त किया गया है, जबकि आईएएस अधिकारी शांतनु बाला को उनका निजी सचिव बनाया गया है.

Advertisement
X
 पूर्व आईएएस अधिकारी सुब्रता गुप्ता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सलाहकार नियुक्त किए गए. (Photo: PTI)
पूर्व आईएएस अधिकारी सुब्रता गुप्ता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सलाहकार नियुक्त किए गए. (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है. इस संबंध में शनिवार को राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई. बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी रहे सुब्रत गुप्ता हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा स्पेशल रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे. 

चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को उन्हें उनके दायित्व से मुक्त कर दिया था. पश्चिम बंगाल के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. सुब्रत गुप्ता को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, सुब्रत गुप्ता का प्रशासनिक अनुभव नई सरकार को पॉलिसी और गवर्नेंस संबंधी मामलों में मदद करेगी.

सुब्रत गुप्ता के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव

डॉ. सुब्रत गुप्ता बंगाल के रहने वाले हैं. उन्होंने केंद्रीय निर्वाचन आयोग के स्पेशल रोल ऑब्जर्वर के तौर पर पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से लेकर विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी. आयोग ने उन्हें नवंबर 2025 में, पश्चिम बंगाल के लिए 'स्पेशल रोल ऑब्जर्वर' नियुक्त किया था, ताकि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) की देखरेख की जा सके. सुब्रत गुप्ता के पास 35 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है. उन्होंने अपने सेवाकाल में 27 अलग-अलग दायित्व संभाले हैं. उन्हें बंगाल की अच्छी समझ है. उन्होंने वामदलों और टीएमसी की सरकारों के दौरान राज्य में कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाली हैं.

Advertisement

IAS शांतनु बाला होंगे CM के निजी सचिव

इसके साथ ही राज्य सरके निजी सचिवकार ने 2017 बैच के आईएएस अधिकारी शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया है. शांतनु बाला इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे. अधिकारियों का कहना है कि सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के पुनर्गठन के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं. दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है.

नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को कोलकाता ​के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुआ और शुभेंदु अधिकारी राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने. बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 साल के शासन का अंत किया. बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे, जिसमें बीजेपी ने 207 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल​ किया. टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई.

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में मात दी. उन्होंने नंदीग्राम सीट से भी जीत दर्ज की. अब उन्हें एक सीट छोड़नी होगी. पिछले 55 वर्षों में पहली बार पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री कोलकाता के बाहर के किसी क्षेत्र से बना है. शुभेंदु अधिकारी पूर्व मेदिनीपुर जिले से आते हैं. इससे पहले कोलकाता के बाहर से मुख्यमंत्री बनने वाले आखिरी नेता अजय कुमार मुखर्जी थे, जिनका कार्यकाल जून 1971 में समाप्त हुआ था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement