scorecardresearch
 

बंगाल की वो सीट जहां 30 घंटे से जारी है मतगणना, पहले TMC-अब बीजेपी ने बनाई बढ़त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है और टीएमसी को सत्ता से बाहर कर दिया है. हालांकि, राजारहाट न्यू टाउन सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, जहां अंतिम राउंड की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी ने टीएमसी उम्मीदवार को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement
X
पश्चिम बंगाल की राजारहाट न्यू टाउन सीट पर काउंटिंग जारी. (File photo: ITG)
पश्चिम बंगाल की राजारहाट न्यू टाउन सीट पर काउंटिंग जारी. (File photo: ITG)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अभूतपूर्व बहुमत के साथ टीएमसी को सत्ता से बेदखल कर दिया है. बीजेपी 206 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि टीएमसी ने 80 सीटों पर सिमट गई है. वहीं, बंगाल की राजारहाट न्यू टाउन सीट पर अभी-भी मतगणना जारी है.

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 18 और अंतिम राउंड की मतगणना जारी है और इस वक्त राजारहाट न्यू टाउन सीट पर बीजेपी प्रत्याशी पीयूष कानोडिया ने 309 वोटों की बढ़त बना ली है. इससे पहले 17 राउंड के काउंटिंग के दौरान टीएमसी प्रत्याशी तापस चटर्जी 323 वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन 18वें राउंड की मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी ने टीएमसी उम्मीदवार को पछाड़ दिया है. 

चुनाव आयोग के अनुसार, 17 राउंड की मतगणना तक टीएमसी उम्मीदवार को 106350 वोट मिले. इस वक्त उनके उनके और बीजेपी के प्रत्याशी के बीच 323 वोटों का फासला था.

पर ताजा जानकारी के अनुसार, अब 18 राउंड की मतगणना जारी है और अब बीजेपी प्रत्याशी ने 309 वोटों को बढ़त बना ली है.

EC ने अनुसार, पीयूष को (खबर लिखे जाने तक) 106564 वोट मिले हैं.

वहीं, पूरे राज्य की बात करें तो बीजेपी ने दो तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल कर लिया है. टीएमसी का किला ढह चुका है और वह दहाई के आंकड़े (80 सीट) पर ही रुक गई है. अब सबकी नजरें राजारहाट न्यू टाउन के अंतिम परिणाम पर टिकी हैं, जहां वोटों का फासला बहुत कम है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पल-पल के अपडेट आ रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement