scorecardresearch
 
Advertisement

नोएडा के PG में उठी आग की लपटें, धुएं का गुबार देख मची अफरातफरी

नोएडा के PG में उठी आग की लपटें, धुएं का गुबार देख मची अफरातफरी

नोएडा में शुक्रवार की सुबह दो जगहों पर आग लगने से हड़कंप मच गया, पहली घटना सेक्टर-75 स्थित IVY काउंटी सोसाइटी में हुई जहां 12 वीं मंजिल के एक फ्लैट को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. वहीं दूसरी घटना सेक्टर-52 में हुई जहां एक बिल्डिंग में नीचे रेस्टोरेंट और ऊपर पीजी संचालित हो रहा था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से आग लगी. सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के अंदर करीब 15 लोग फंसे हुए थे. फायर कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी लोगों का रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

Advertisement
Advertisement