scorecardresearch
 
Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच में बढ़ी हलचल, शुरुआती रिपोर्ट में हो सकते हैं अहम खुलासे

राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच में बढ़ी हलचल, शुरुआती रिपोर्ट में हो सकते हैं अहम खुलासे

राम मंदिर चढ़ावा और दान से जुड़ी अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) जल्द अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है. सूत्रों के मुताबिक, जांच शुरू होने के बाद टीम ने संबंधित दस्तावेजों, रिकॉर्ड और कई लोगों से पूछताछ के आधार पर शुरुआती निष्कर्ष तैयार किए हैं. SIT को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था और इसी क्रम में रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने की संभावना जताई जा रही है. गौरतलब है कि 15 जून से इस मामले की औपचारिक जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद से पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन और राजनीतिक गलियारों की नजर बनी हुई है.

Advertisement
Advertisement