कारोबारी शिवा शर्मा हत्या कांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर से लखनऊ के हजरतगंज थाने लाया गया है. पुलिस तीनों का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश करेगी. रिमांड लेकर पुलिस यह पता लगाएगी कि नेपाल से नागपुर तक फरार रहने में किन लोगों ने इनकी मदद की थी.