scorecardresearch
 
Advertisement

'PDA की बैठक में मुझे नहीं बुलाया गया', सपा MP रुचि वीरा की झलकी नाराजगी!

'PDA की बैठक में मुझे नहीं बुलाया गया', सपा MP रुचि वीरा की झलकी नाराजगी!

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आती दिखाई दे रही है. पीडीए सम्मेलन को लेकर तब विवाद खड़ा हो गया जब कार्यक्रम के पोस्टरों में स्थानीय सांसद रुचि वीरा की तस्वीर नजर नहीं आई और उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित भी नहीं किया गया. सम्मेलन से दूरी बनाए रखने वाली रुचि वीरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इस बैठक की कोई जानकारी नहीं थी और न ही किसी ने उन्हें बुलाया. अब इसको लेकर ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है.

Advertisement
Advertisement