उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की चर्चित मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम जाली नोट छाप जाने के मामले में जांच के दायरे में है. जांच के क्रम में मदरसा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस मदरसे में छापेमारी के दौरान पुलिस टीमों को कई किताबें मिली हैं. मदरसे के प्रिंसिपल मौलवी मोहम्मद तफसीरुल आरीफीन के कमरे आपत्तिजनक किताबें और तस्वीरें मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है.