कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने एक बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि केवल कुछ गिने-चुने लोगों को खुश करना या उन्हें फील गुड कराना असली विकास नहीं होता. देश का वास्तविक विकास तब माना जाएगा जब समाज के सभी वर्गों का भला हो. उन्होंने अपनी पार्टी की नीति 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें ही सबका हित निहित है. इसके साथ ही मायावती ने बहुजन समाज के बड़े नेता कांशीराम को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की पुरजोर मांग की है.