उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में तल्खी सामने आने लगी है. सीट देने की बात पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद भड़क गए और कहा कि वो कौन होते हैं हमें देने वाले, उन्होंने कहा कि हम टेबल पर बैठेंगे, बातचीत होगी और वहां सीटों पर बात होगी. दोनों पार्टियां मिलकर इन चीजों को तय करेंगे.