बस्ती में धर्मांतरण मामले में नई गंभीर जानकारी सामने आई है. पीड़िता ने गिरोह के सरगना अजफरुल हक उर्फ प्रिंस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वह बताती हैं कि यह गिरोह हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर धर्मांतरण करवाने या देह व्यापार में धकेलने का काम करता था. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उन पर इस्लाम जिंदाबाद कहने को मजबूर किया और साथ ही गैंगरेप का भी आरोप लगाया. इसके अलावा कई लड़की गायब हो गईं, कुछ ने आत्महत्या की या प्रयास किया.