scorecardresearch
 

पटरी पर लेटकर गुजरने दी ट्रेन, फिर खड़ा होकर बोला ‘सपोर्ट कीजिए’, खतरनाक Reel वायरल

सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए लोग खतरनाक स्टंट करने से भी नहीं डर रहे हैं. यूपी के कौशांबी जिले में एक युवक ने ट्रेन की पटरी पर लेटकर वीडियो बनाया. उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजरती दिखाई दे रही है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया और रेलवे विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है.

Advertisement
X
रील बनाने के चक्कर में युवक ने किया खतरनाक स्टंट (Photo: Screengrab)
रील बनाने के चक्कर में युवक ने किया खतरनाक स्टंट (Photo: Screengrab)

आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने का ऐसा जुनून देखने को मिल रहा है कि लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने से भी नहीं डर रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आया है. यहां एक युवक ने लाइक्स और फॉलोअर्स पाने के लिए बेहद खतरनाक स्टंट किया.

युवक ने ट्रेन की पटरी पर लेटकर वीडियो बनाया और उसके ऊपर से ट्रेन गुजरती हुई दिखाई दे रही है. इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और इसे बेहद जोखिम भरा कदम बता रहे हैं.

सिराथू रेलवे स्टेशन के पास का मामला

वायरल वीडियो सिराथू रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू इलाके में रहने वाले दीनू पटेल नाम के युवक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था. बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 12 घंटे पहले पोस्ट किया गया था. वीडियो पोस्ट होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ट्रेन गुजरने के बाद कैमरे के सामने बोला युवक

Advertisement

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि युवक पहले रेलवे पटरी पर लेट जाता है. कुछ ही देर बाद उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजरती है. जैसे ही ट्रेन गुजरती है, युवक उठकर खड़ा हो जाता है और कैमरे के सामने कहता है कि ट्रेन हमारे ऊपर से गुजर गई है, आप लोग सपोर्ट कीजिए. यह दृश्य देखकर कई लोग हैरान रह गए और इसे बेहद खतरनाक स्टंट बताया जा रहा है.

रेलवे विभाग ने शुरू की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे विभाग और सुरक्षा एजेंसियां अब युवक की तलाश में जुट गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल जानलेवा हो सकते हैं बल्कि यह रेलवे नियमों का भी उल्लंघन है. ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

फिलहाल युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डालने की बड़ी लापरवाही बता रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement