scorecardresearch
 

पत्नी आरोप लगाती थी, पति बनता था 'पुलिस वाला'- रामपुर में गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर ठगे 5 लाख

पुलिस की वर्दी... और वही पुलिसिया रौब... लेकिन कहानी में बड़ा झोल था! यूपी के रामपुर में 'क्राइम ब्रांच' बनकर एक ऐसा कपल घूम रहा था, जो डर के नाम पर लाखों का खेल कर रहा था. ये 'बंटी-बबली' गिरफ्तारी का खौफ दिखाकर 5.5 लाख की वसूली कर ली, लेकिन जैसे ही सच्चाई सामने आई, इस फर्जी पुलिसिया ड्रामे का पूरा राज खुल गया.

Advertisement
X
पुलिस ने 4 लाख 57 हजार रुपए किए बरामद. (Photo: ITG)
पुलिस ने 4 लाख 57 हजार रुपए किए बरामद. (Photo: ITG)

किसी फिल्मी स्किप्ट जैसी लगने वाली ये कहानी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है. यहां एक कपल ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वसूली शुरू कर दी. दरअसल, एक मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 आरोपियों पर एक्शन लिया था, उन्हीं को गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर पति-पत्नी ने लाखों की ठगी कर ली.

इस गैंग का मास्टरमाइंड था फरहान, जो अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस पूरे खेल को अंजाम देता था. दोनों पति-पत्नी ने मिलकर ऐसा जाल बुना कि लोग डर के मारे उनकी हर बात मान लेते थे.

दरअसल, रामपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी. इसी मामले का फायदा उठाते हुए फरहान ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और गिरफ्तार आरोपी मुन्ना के परिजनों से संपर्क किया. उसने उन्हें डराया कि अगर वे गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं, तो उन्हें मोटी रकम चुकानी होगी. डर और घबराहट में परिजनों ने 5 लाख 50 हजार रुपये दे दिए. लेकिन यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है.

wife accuses husband poses as cop extorts 5 lakh Rampur

परिजनों को कुछ समय बाद शक हुआ कि कहीं उनके साथ धोखा तो नहीं हुआ. उन्होंने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी. शिकायत मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई. शुरुआत में तो पुलिस भी हैरान रह गई कि आखिर उनके नाम पर कौन वसूली कर रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फर्जी पुलिस अफसर बनकर 66 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, 79 लाख कैश बरामद

इसके बाद पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई और जांच शुरू की. धीरे-धीरे सुराग मिलते गए और आखिरकार फरहान की पहचान हो गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने तलाशी ली, तो उनके पास से 4 लाख 57 हजार रुपये बरामद हुए. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस वर्दी भी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल वह लोगों को डराने और खुद को असली पुलिसकर्मी साबित करने के लिए करता था.

wife accuses husband poses as cop extorts 5 lakh Rampur

पूछताछ में कई और बातों का पता चला. यह लोग सिर्फ एक ही मामले तक सीमित नहीं थे, बल्कि पहले भी कई लोगों को इसी तरह झांसे में लेकर पैसे ऐंठ चुके थे. फरहान अपनी पत्नी के जरिए लोगों पर झूठे आरोप लगवाता था, फिर खुद पुलिस अधिकारी बनकर उन्हें डराता और पैसे वसूलता था.

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने और किन-किन जगहों पर इस तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है.

wife accuses husband poses as cop extorts 5 lakh Rampur

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह पूछे जाने पर कि और क्या-क्या बरामद हुआ है? इस पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये जानकारी की जा रही है कि आरोपी किस तरह अन्य जगहों पर धोखाधड़ी कर वसूली की है. अपनी पत्नी के जरिए भी वह इस तरह की अवैध वसूली कराता था, झूठे आरोप लगवाता था और डरा धमकाकर वसूली करता था. यह वर्दी का इस्तेमाल करता था और खुद को पुलिसकर्मी बताता था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement