scorecardresearch
 

यूपी बोर्ड एग्जाम के पेपर ले जा रहा वाहन तालाब में गिरा? जानिए उन्नाव की इस खबर की सच्चाई

उन्नाव में बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र तालाब में गिरने की खबर को जिला विद्यालय निरीक्षक ने पूरी तरह भ्रामक करार दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि डीसीएम पेपर वितरण के बाद खाली लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. प्रशासन अब गलत खबर फैलाने वालों पर सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है.

Advertisement
X
घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस टीम (Photo- ITG)
घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस टीम (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास सोमवार सुबह एक लाल रंग का डीसीएम अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया. जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने पुष्टि की कि वाहन संख्या UP32 CZ 8927 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र सुरक्षित पहुंचाकर वापस लौट रहा था. 

इस हादसे में कुछ कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी चोटिल हुए हैं, लेकिन वाहन में कोई भी परीक्षा सामग्री या पेपर मौजूद नहीं थे. विभाग ने साफ किया है कि पेपर भीगने की सूचना पूरी तरह निराधार है और यह घटना पेपर वितरण के बाद खाली वापसी के दौरान हुई.

DIOS ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

डीआईओएस सुनील दत्त ने जिलाधिकारी गौरांग राठी को पत्र लिखकर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को दो वाहनों, लाल डीसीएम (UP32 CZ 8927) और सफेद डीसीएम (UP43 T 2766) से पुलिस सुरक्षा में गोपनीय दस्तावेज भेजे गए थे. सोशल मीडिया और कुछ मीडिया माध्यमों में जिस सफेद डीसीएम से पेपर उतारते दिखाया जा रहा है, वह सुरक्षित खड़ा है. पलटने वाला वाहन लाल डीसीएम था, जो उस वक्त पूरी तरह खाली था.

Advertisement

भ्रामक खबर पर होगी कार्रवाई

विभाग का कहना है कि बिना पुष्टि के खबर चलाकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है. चालक जाफर अली ने भी बयान दिया है कि हादसे के समय गाड़ी में कोई सामग्री नहीं थी. डीआईओएस ने अब उन प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने इस भ्रामक खबर को प्रसारित किया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता पूरी तरह बरकरार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement