scorecardresearch
 

बॉयफ्रेंड के रूम पर युवती की हालत बिगड़ी, तोड़ा दम; गर्भपात की दवा से ब्लीडिंग बनी वजह!

वाराणसी के सारनाथ में एक पीजी की सीढ़ियों पर नर्सिंग छात्रा लहूलुहान और बेसुध मिली, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में बॉयफ्रेंड समीर को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर....

Advertisement
X
वाराणसी में नर्सिंग छात्रा पीजी की सीढ़ियों पर मिली थी लहूलुहान. (Photo: Representational)
वाराणसी में नर्सिंग छात्रा पीजी की सीढ़ियों पर मिली थी लहूलुहान. (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के अकथा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नर्सिंग छात्रा बेसुध और खून से लथपथ हालत में अपने बॉयफ्रेंड के कमरे के बाहर सीढ़ियों पर पड़ी मिली. आनन-फानन में उसे नजदीक ही एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई. युवक भी उसी नर्सिंग कॉलेज का छात्र है, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

वाराणसी के सारनाथ थाना इलाके का यह मामला है. अकथा इलाके के एक पेइंग गेस्ट हाउस यानी पीजी में उस समय हड़कंप मच गया जब नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा बेसुध और खून से लथपथ हालत में सीढ़ियों पर मिली. छात्रा को नजदीक के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

बताया जाता है कि  छात्रा पीजी में अक्सर अपने साथ नर्सिंग पढ़ने वाले अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आया करती थी. युवती के पिता प्रदेश के एक थाने में बतौर सिपाही तैनात हैं. वह घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित सारनाथ थाने के आवासीय परिसर स्थित क्वार्टर में युवती अपनी मां के साथ रहा करती थी.

घर से दो लंच बॉक्स लेकर निकली थी छात्रा

युवती 2 लंच बॉक्स भी घर से तैयार करके निकली थी. पीजी में आखिर ऐसा क्या हुआ कि युवती लहूलुहान बेसुध होकर सीढ़ी पर पड़ी मिली?

Advertisement

ब्लीडिंग और गर्भनिरोधक दवा की आशंका

आशंका जाहिर की जा रही है कि युवती के प्रेग्नेंट होने उसके बॉयफ्रेंड ने उसे गर्भनिरोधक दवा खिलाई थी. जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और युवती की मौत अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से हो गई. फिलहाल बॉयफ्रेंड समीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. युवक-युवती दोनों ही धर्म विशेष से संबंधित हैं.

एसीपी विदूष सक्सेना का बयान

ACP सारनाथ विदूष सक्सेना ने बताया कि नर्सिंग की 20 वर्षीय छात्रा नर्सिंग कॉलेज के समीप एक पीजी में मूर्क्षित अवस्था में पाई गई. तत्काल छात्रा को बगल के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

डॉक्टरों ने कोई चोट के निशान नहीं पाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जाना सही होगा. जिस युवक पर संदेह जाहिर किया जा रहा है, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है. तहरीर प्राप्त करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement