scorecardresearch
 

सोशल मीडिया पर SP-BJP के बीच छिड़ी जंग, सपा ने मंत्री पर लगाए गाली-गलौज के आरोप

समाजवादी पार्टी और नगर विकास मंत्री एके शर्मा के बीच छिड़ी इस एक्स वॉर में अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बयान सामने आया है. इसमें अरविंद केजरीवाल कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा के नेताओं से सवाल पूछो तो वह गाली गलौज करने लगते हैं.

Advertisement
X
सपा और बीजेपी के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
सपा और बीजेपी के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू हो गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जुबानी जंग समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल और उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री के ऑफिस अकाउंट के बीच छिड़ी है.

मंत्री ने आरोपों को बताया झूठा और तथ्यहीन

समाजवादी पार्टी और नगर विकास मंत्री एके शर्मा के बीच छिड़ी इस एक्स वॉर में अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बयान सामने आया है. इसमें अरविंद केजरीवाल कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा के नेताओं से सवाल पूछो तो वह गाली गलौज करने लगते हैं.

फिलहाल समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल के हैंडल से किए जा रहे पोस्ट पर एके शर्मा के ऑफिस ने सभी आरोपों को झूठा, तथ्यहीन और आपत्तिजनक बताते हुए छवि को बिगड़ने की कोशिश बताया जिस पर कानूनी कार्रवाई के बारे में भी लिखा गया है.

सपा ने कहा- क्या भाजपा सरकार से सवाल करना भी मना है?

समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'भाजपा के नेताओं से सवाल पूछो तो वे गाली गलौज करते हैं. यूपी के बिजली और नगर विकास मंत्री एके शर्मा को जब उनके विभाग की कमियों, गंदगी, कूड़ा-कचरे, बिजली कटौती, जर्जर लाइनों, ध्वस्त सफाई और विद्युत व्यवस्था के बारे में सपा ने बताया तो मंत्री जी और उनका ऑफिस गाली गलौज, अभद्रता, अमर्यादित भाषाई हमले पर उतर आए. क्या अब विपक्ष या सामाजिक कार्यकर्ताओं का भाजपा सरकार से सवाल करना भी मना है?'

Advertisement

केजरीवाल ने भी किया ट्वीट का जिक्र

ट्वीट में आगे लिखा, 'आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक दिल्ली में इस वाकये का जिक्र कर रहे हैं. यूपी से लेकर दिल्ली, दिल्ली से लेकर पूरे देश में भाजपा की भद्द पिट गई है, पूरे देश में भाजपा अपनी अभद्रता, गाली गलौज वाली संस्कृति, घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए बदनाम हो चुकी है. इन भाजपाइयों ने जनता को बंधक और कमजोर समझ लिया है, जनता इन भाजपाइयों का करारा जवाब देगी.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement