scorecardresearch
 

सहारनपुर के अस्पताल में भिड़े डॉक्टर और मरीज के परिजन, हाथापाई के बाद बवाल

सहारनपुर के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज को लेकर डॉक्टर और मरीज के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. विवाद के बाद करीब एक घंटे तक इमरजेंसी बंद रही और मरीजों को पिलखनी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. डॉक्टरों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

Advertisement
X
एक घंटे बंद रही इमरजेंसी (Photo: Screengrab)
एक घंटे बंद रही इमरजेंसी (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड सोमवार दोपहर हंगामे का केंद्र बन गई, जब डॉक्टर और मरीज के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई. मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई. पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक घंटे बंद रही इमरजेंसी

जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विधिका दोपहर करीब 1:30 बजे ड्यूटी पर थीं और एक कैंसर मरीज का इलाज कर रही थीं. इसी दौरान 40-50 वर्ष की एक महिला घबराहट की शिकायत लेकर पहुंची. स्टाफ ने महिला का ब्लड प्रेशर लेने की कोशिश की, लेकिन महिला ने सहयोग नहीं किया.

डॉक्टर विधिका के मुताबिक, महिला को समझाया गया कि बीपी जांच के बाद ही दवा दी जा सकेगी. आरोप है कि महिला इस पर नाराज हो गई और बाहर जाकर गाली-गलौज करने लगी. जब उसे दोबारा समझाने की कोशिश की गई तो स्थिति बिगड़ गई और हाथापाई हो गई.

डॉक्टरों ने मांगी सुरक्षा, जांच शुरू

वहीं मरीज पक्ष का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं किया गया, जिससे विवाद बढ़ा. घटना के समय लखनऊ से आई एक निरीक्षण टीम भी अस्पताल में मौजूद थी.

Advertisement

हंगामे के बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई और करीब एक घंटे तक इमरजेंसी वार्ड बंद रखा. इस दौरान आने वाले मरीजों को पिलखनी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. अस्पताल प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement