scorecardresearch
 

नोएडा में LPG सिलेंडर न मिलने से हंगामा, लोगों ने मार्केट के बीच लगाया जाम

पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब एलपीजी सप्लाई पर दिखने लगा है. देश के कई शहरों में गैस की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं. नोएडा में सिलेंडर न मिलने से लोगों ने सड़क जाम कर विरोध किया. वहीं कई होटल और रेस्टोरेंट गैस की कमी के कारण अब इंडक्शन स्टोव पर खाना बनाने को मजबूर हैं.

Advertisement
X
नोएडा में LPG सिलेंडर न मिलने से हंगामा (Photo: itg)
नोएडा में LPG सिलेंडर न मिलने से हंगामा (Photo: itg)

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक एलपीजी सप्लाई पर भी पड़ने लगा है, जिससे भारत भी प्रभावित हुआ है. पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के कारण गैस की आपूर्ति बाधित हो गई है. इसके चलते देश में एलपीजी की कमी महसूस की जा रही है. हालात ऐसे हैं कि बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में कई होटल और रेस्टोरेंट्स को गैस की कमी के चलते अपनी रसोई अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के नोएडा में गैस सिलेंडर न मिलने से बवाल मचा है.

नोएडा के सेक्टर 18 मेन रोड पर गैस सिलेंडर ना मिलने से परेशान लोगों ने जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. लोगों को आरोप है कि उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं. इस दौरान रोड पर जाम की स्थिति बन गई. सूचना के बाद तुंरत पुलिस मोके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया.

 
इधर,  देश के कई इलाकों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता प्रभावित होने से रेस्टोरेंट और होटल कारोबार को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई शहरों में उपभोक्ता गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं. हालांकि गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का कहना है कि देश में घरेलू एलपीजी की कोई वास्तविक कमी नहीं है.

Advertisement

इधर गैस की कमी के चलते कई होटल और रेस्टोरेंट अब खाना बनाने के लिए इंडक्शन स्टोव का सहारा ले रहे हैं. चेन्नई में एक बड़े रेस्टोरेंट समूह ने रसोई में बड़े बर्तनों में सांभर, दाल और चावल जैसी चीजें भी इंडक्शन पर पकानी शुरू कर दी हैं. यानी जहां पहले गैस सिलेंडर इस्तेमाल होते थे, वहां अब बिजली से काम चलाया जा रहा है. गैस की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण इंडक्शन कुकिंग का चलन तेजी से बढ़ता दिख रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement