scorecardresearch
 

मेरठ में नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार , पुलिस ने दबोचा तो टेढ़ी हो गई चाल

मेरठ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसे झांसा देकर घर बुलवाया और वहीं से दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिसकर्मी सहारा देकर ले जाते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement
X
बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा तो टेढ़ी हो गई चाल (Photo: itg)
बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा तो टेढ़ी हो गई चाल (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आकर उसकी चाल भी टेढ़ी हो गई. नाबालिक की मां द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था.

बताया जा रहा है कि थाना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला एक प्राइवेट टीचर है. उसका तलाक हो चुका है. शहर के ही न्यू मोहनपुरी निवासी जिम ट्रेनर भीम सैनी उर्फ़ सुजल उर्फ सोनू का कुछ सालों से उसके घर आना जाना हो गया. टीचर की एक बेटी नवीं क्लास में पढ़ती है जिसकी उम्र 14 साल है. 

टीचर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि जिम ट्रेनर भीम ने उसकी नाबालिक बेटी से दुष्कर्म किया है और धमकी दी है कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी मां की हत्या कर देगा. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया . इसके बाद टीचर ने जिम ट्रेनर को झांसा देकर अपने घर पर बुलाया जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है जब वह पुलिस की गिरफ्त में आया तो उसकी चाल ही टेढ़ी हो गई है और दो पुलिसकर्मी उसको हाथ पकड़ कर ले जा रहे हैं.

Advertisement

वहीं इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस को एक महिला के द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी 14 साल की नाबालिक बेटी के साथ एक भीम कुमार सैनी नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया है. सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement