मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में एक घर में भीषण आग लग गई. जिससे 5 बच्चों समेत 6 लोगों की झुलसने से मौत हो गई. वहीं आग में झुलसे एक महिला की हालत गंभीर है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगा रही है कि आखिर घर में आग कैसे लगी?
बताया जाता है कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम है. जिसके ऊपर परिवार रहता है. सोमवार देर शाम इकबाल अपने भाई के साथ नमाज के लिए गए थे. घर में दो महिलाएं और पांच बच्चे थे. तभी अचानक आग लग गई. पड़ोसियों ने घर में आग की लपटे उठती देखी तो हंगामा मच गया. जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई.
यह भी पढ़ें: CCTV :आगे चल रही कार से टकराकर सड़क पर गिरा बाइकर, पीछे से आई पिकअप ने कुचला, धौलपुर में दर्दनाक हादसा
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं. जैसे तैसे फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई. इलाके की तंग गलियां होने की वजह से फायर ब्रिगेड को आने में भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा. घर में मौजूद पांच बच्चे और दो महिलाएं आग में फंसने के कारण झुलस गए. जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकल गया.
सभी को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. जहां से एक को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया. सभी की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आग लगने की एक घटना में एक ही परिवार के 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई.
आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. आग लगने के वजहों की जांच की जा रही है. वहीं घटना को लेकर फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी का भी बयान आया है. अधिकारी ने बताया कि एक घर में आग लग गई थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और आग पर काबू पाया. साथ ही झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया. जहां 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.