scorecardresearch
 

'मेरे ₹500 नहीं लौटाए तो तुम्हारी मम्मी से कह देंगे...' इतना सुनते ही दोस्त ने घोंप दिया चाकू

कानपुर देहात में शादी समारोह के दौरान महज ₹500 के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. 15 वर्षीय किशोर ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
 दोस्त ने चाकू घोंपकर ली जान (Photo: itg)
दोस्त ने चाकू घोंपकर ली जान (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब मामूली रकम के विवाद में एक किशोर ने अपने ही दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

पैसे लौटाने से किया साफ इनकार

मिली जानकारी के अनुसार, अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी गौरव ने कुछ समय पहले अपने जन्मदिन के खर्च के लिए अपने ही दोस्त सत्यम से ₹500 उधार लिए थे.सत्यम पिछले कई दिनों से अपने पैसे वापस मांग रहा था लेकिन गौरव बार-बार नई तारीख दे रहा था.सिकंदरा के एक गेस्ट हाउस में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में एक बार फिर दोनों का आमना सामना हुआ. यहां सत्यम ने जब दोबारा अपने ₹500 मांगे, तो गौरव ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया.

नाबालिग हैं आरोपी और मृतक

विवाद तब और बढ़ गया जब सत्यम ने गौरव की शिकायत उसके घर वालों से करने की बात कही. इससे आक्रोशित होकर गौरव ने आपा खो दिया और चाकू से सत्यम पर हमला कर दिया,खून से लथपथ सत्यम को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक सत्यम के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.दोनों ही किशोर एक ही गांव (महेशपुर) के रहने वाले थे.दोनों की उम्र करीब 15 वर्ष है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) प्रिया सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.

''तुम्हारे घर पर मम्मी से कह देंगे'

मृतक और आरोपी का दोस्त दीपांशु ने बताया- ये हत्या पैसों की वजह से हुई है. गौरव ने सत्यम से  बर्थडे पर पैसे मांगे थे तो उसने  ₹500 दे दिए थे. वह पैसे लौटाने में कई महीनों से टाल मटोल कर रहा था. फिर आज सत्यम ने कहा-  पैसा दे दो गौरव भाई तो उसने कहा पैसे हैं नहीं, जिसके लेते हैं उसके देते नहीं है. सत्यम ने कहा दे दो नहीं तो हम तुम्हारे घर पर मम्मी से कह देंगे. तो उसने बोला घर पर कह दोगे तो हम चाकू मार देंगे . इसी बहस में गौरव ने सत्यम को चाकू मार दिया.
 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement