scorecardresearch
 

UP Weather: मकर संक्रांति के बाद सावधान! उत्तर प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का भी अलर्ट

Cold Wave in UP: उत्तर प्रदेश में भीषण कोहरा और बर्फीली हवाओं का सितम देखने को मिलेगा. मकर संक्रांति के बाद यूपी में भीषण ठंड का अलर्ट है, जो आगामी एक हफ्ते तक जारी रह सकता है. हालांकि, पूर्वी या पश्चिमी क्षेत्र में अभी बारिश होने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं.

Advertisement
X
Cold Wave Alert in Uttar Pradesh
Cold Wave Alert in Uttar Pradesh

Weather Forecast UP: उत्तर प्रदेश में अब और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी से ही ठंड का सितम जारी हो जाएगा. वहीं, मकर संक्रांति के बाद भीषण ठंड का अलर्ट है, जो आगामी एक हफ्ते तक जारी रह सकता है. जनवरी के आखिरी हफ्ते में फिर धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला वापस होगा. और मौसम उसी स्थिति में आ जाएगा जिस अवस्था में वर्तमान समय में ठंड पड़ रही है.

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने आज तक से खास बातचीत में बताया कि मकर संक्रांति से उत्तर प्रदेश में और ठंड बढ़ जाएगी. ठिठुरन के साथ गलन भी और बढ़ेगी. मौसम वैज्ञानिक दानिश के मुताबिक, आलम यह रहेगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले की तरह ही शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी होगा. 

साथ ही हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी. रात में हवा चलने के कारण वातावरण में गलन वाली ठंड महसूस होगी. मोहम्मद दानिश ने बताया कि पूर्वांचल के क्षेत्रों में भी मकर संक्रांति से ठंड पहले की अपेक्षा और बढ़ जाएगी. रात के समय भीषण कोहरा और बर्फीली हवाओं का सितम देखने को मिलेगा. हालांकि, पूर्वी या पश्चिमी क्षेत्र में अब बारिश होने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. भीषण ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव जला रहे हैं. कामकाज करने वालों के लिए भी दिक्कतें हो रही हैं. उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले सात दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी. वहीं, रात में घना कोहरा पड़ने की वजह से सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है. दरअसल, घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होती है. जिसका सीधा असर सड़कों के यातायात, ट्रेनों की स्पीड और उड़ानों तक पर दिखाई देता है. 


 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement