scorecardresearch
 

हरदोई: PNG गैस पाइप लाइन में रिसाव, दहशत में आए लोग... मची अफरा-तफरी

हरदोई में मंगलवार को पीएनजी गैस पाइप लाइन में गैस रिसाव हो गया. जिससे तेज आवाज आने लगी और लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आवाज सुनकर लोग अपनी दुकान और घरों से बाहर भागने लगे.

Advertisement
X
गैस पाइप लाइन में रिसाव से दहशत में लोग. (Photo: Representational )
गैस पाइप लाइन में रिसाव से दहशत में लोग. (Photo: Representational )

हरदोई के कुछ हिस्सों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ज़मीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन में अचानक रिसाव होने से ज़ोरदार आवाज़ आई. इस आवाज़ को सुनकर लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर की ओर भागने लगे. जिससे कुछ समय के लिए लोग दहशत में भी आ गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

वाल्व में खराबी के चलते हुआ रिसाव

यह घटना शहर के इलाके में बावन रोड पर एक पानी की टंकी के पास हुई. जहां से गैस तेज़ी से निकलने लगी और एक तेज़ आवाज़ पैदा हुई. जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के अनुसार गैस के बाहर निकलने का दबाव इतना ज़्यादा था कि उसकी आवाज़ काफी दूर तक गूंजती रही.

यह भी पढ़ें: 'नहा कर आई हो तो Kiss दे दो...', हरदोई में सरकारी स्कूल के शिक्षक की करतूत

इसके बाद तुरंत अधिकारियों को इस घटना के बारे में सूचित किया गया. सूचना मिलते ही ज़िलाधिकारी (DM) अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, दमकल विभाग की टीमों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन में लगे एक वाल्व में खराबी आने के कारण यह रिसाव हुआ. वाल्व को ठीक कर दिया गया है.

Advertisement

लगातार किया जा रहा है पानी का छिड़काव

DM के मुताबिक अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. आग लगने के किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए एहतियाती तौर पर घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां तैनात की गई हैं. साथ ही लगातार पानी का छिड़काव करने जैसे सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement