scorecardresearch
 

शादी की डेट पर बारात लेकर नहीं पहुंचा था दूल्हा, दो बार धोखा खाई दुल्हन ने तीसरी बार ऐसे सिखाया सबक

संभल में जुनावई थाना इलाके के मैडोली गांव के रहने वाले रघुनंदन ने अपनी बेटी की शादी दफ्थरा गांव के रहने वाले नेमपाल के साथ तय की थी. रिश्ता तय होने के बाद कुछ शर्तो को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच सहमति नहीं बनी, तो शादी की दो बार तारीख बदली गई. इसके बाद 28 फरवरी शादी की तारीख तय हुई. मगर, दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.

उत्तर प्रदेश के संभल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक दूल्हा ने शादी के दिन बारात लाने से इंकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन थाने पहुंच गई और दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. भनक लगते ही दूल्हा बुधवार को बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया. फिर विधि-विधान से शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन को लेकर विदा हो गया.

दरअसल, जुनावई थाना इलाके के मैडोली गांव के रहने वाले रघुनंदन ने अपनी बेटी की शादी दफ्थरा गांव के रहने वाले नेमपाल के साथ तय की थी. रिश्ता तय होने के बाद कुछ शर्तो को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच सहमति नहीं बनी, तो शादी की दो बार तारीख बदली गई. इसके बाद 28 फरवरी शादी की तारीख तय हुई. फिर दुल्हन पक्ष ने बारात के स्वागत के लिए तैयारी की. 

ये भी पढ़ें- Banda: शादी का खाना खाने से बीमार हुए आधा दर्जन से ज्यादा लोग, एक मासूम की मौत

दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिजन को सबक सिखाने की ठानी

मगर, 28 फरवरी की रात दूल्हा पक्ष ने बारात लेकर आने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे नेमपाल और उसके परिजन को सबक सिखाने की ठान ली. फिर दुल्हन और उसके परिजन दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई के लिए जुनावई थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. फिर पुलिस अधिकारियों के द्वारा सीओ गुन्नौर और थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. 

Advertisement

दहेज में बोलेरो कार और शारीरिक संबंध के लगाए थे आरोप

दुल्हन के पिता रघुनंदन की तरफ से पिछले दिनों पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में दूल्हे के द्वारा बारात नहीं लेकर आने के पीछे दहेज में बोलेरो कार और दो लाख रुपए की डिमांड करने का आरोप लगाया था. साथ ही आरोप था कि रिश्ता तय होने के बाद युवक नेमपाल ने उनकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे. युवती के पिता का दावा था कि वह 6 लाख का सामान भी दे चुका है.

दो बार धोखा दे चुका था दूल्हा 

बताया जा रहा है कि रघुनंदन ने जब अपनी बेटी का रिश्ता पिछले साल तय किया था, तो शादी की पहली तारीख मई महीने की तय हुई थी. लेकिन उस समय दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, तो एक बार फिर शादी की तारीख जून महीने की तय हुई. इस दौरान भी दूल्हे ने एक बार फिर दुल्हन पक्ष को धोखा दे दिया और बारात लाने से इनकार कर दिया. फिर दूल्हा पक्ष ने शादी के लिए थोड़ा समय मांगा और 28 फरवरी 2024 की तारीख तय हुई थी. 

कार्रवाई की भनक लगते ही बारात लेकर पहुंचा दूल्हा 

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के द्वारा दूल्हे की हरकत को लेकर दिए गए कार्रवाई के निर्देश के बाद थाना पुलिस के द्वारा कार्रवाई करने की भनक जैसे ही दूल्हे पक्ष को लगी, तो दूल्हा नेमपाल ने तुरंत ही बारात लेकर आने की खबर दुल्हन पक्ष को भिजवा दी. इसके बाद बुधवार को दूल्हा नेमपाल अपने दो दर्जन बारातियों के साथ बारात लेकर मैडोली गांव में पहुंच गया. इसके बाद विधि विधान से शादी संपन्न हुई. फिर दूल्हा-दुल्हन आशीर्वाद लेकर विदा हुए. ॉ

मामले में पुलिस ने कही ये बात

सीओ गुन्नौर आलोक सिद्धू ने बताया कि दूल्हे के द्वारा बारात नहीं लेकर आने के मामले में पिछले दिनों एक शिकायती पत्र दिया गया था. इसके बाद बुधवार को दूल्हा और दुल्हन की शादी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है और दोनों पक्ष अब शांत है. वहीं, जुनाबई थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दफ्थरा गांव के रहने वाले युवक की पत्नी की हादसे में मौत हो जाने के बाद उसका रिश्ता छोटी साली के साथ तय हुआ था. लेकिन बीच में युवक पक्ष की तरफ से शादी करने से इनकार कर दिया गया था. मगर, बुधवार को दोनों की शादी संपन्न हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement