scorecardresearch
 

UP: पढ़ाते वक्त टीचर ने किया बैड टच, छात्राएं बोलीं- छाती पर हाथ लगाते हैं सर

कौशाम्बी में बीआरसी के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षामित्र और संस्कृत टीचर पर छात्राओं ने बैड टच करने का आरोप लगाया है. छात्राओं ने बताया कि सर पढ़ाते वक्त उनके सीने को टच करते हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं आरोपी टीचर का कहना है कि उन्हें फंसाया गया है.

Advertisement
X
टीचर ने छात्राओं को किया बैड टच
टीचर ने छात्राओं को किया बैड टच

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से टीचर की घिनौनी हरकत सामने आई है. टीचर पर आरोप है कि उसने पांचवीं की आठ और छठी क्लास की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. छात्राओं का आरोप है कि संस्कृत पढ़ाने के दौरान टीचर बैड टच करते हैं. जब छात्राओं ने परिजनों से आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए. स्कूल पहुंचकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. 

आरोपी टीचर का कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. जो आरोप उस पर लगाए गए हैं, वह सारे गलत हैं. यह मामला सैनी कोतवाली के प्राथमिक विद्यालय कमासिन का है. आरोपी 2008 से शिक्षा मित्र के तौर पर यहां तैनात है. स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 5वीं की आठ छात्राओं व कक्षा 6 की एक छात्रा ने स्कूल के टीचर पर संस्कृत पढ़ाने के दौरान बैड टच करने का आरोप लगाया है. 

टीचर ने छात्राओं के साथ की अश्लील हरकत 

पीड़ित छात्रा का कहना है कि सर पढ़ाते वक्त सीने में हाथ लगाते हैं. पीड़ित छात्र की मां ने बताया कि 8 बच्चियों के साथ गलत काम किया और उसमें दो मेरी बेटी हैं. बच्चों ने हमें बताया तो हम यहां आए. टीचर कई महीने से उनके साथ यह हरकत करता चला रहा है.

Advertisement

पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज किया

वहीं, इस मामले पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर के बाद प्रधानाध्यापिका द्वारा सूचना दी गई थी. छात्राओं के साथ टीचर ने छेड़छाड़ की है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement