scorecardresearch
 

गाजियाबाद: मकान में चोरी के इरादे से घुसा लड़का लोहे की ग्रिल में फंसा, दर्द से कराहता रहा

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में चोरी की नीयत से घर में घुसा एक नाबालिग चोर लोहे की ग्रिल और दीवार के बीच फंस गया. नशे की हालत में ग्रिल के गैप में फंसे इस किशोर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
लोहे की ग्रिल में फंसा लड़का (Photo- Screengrab)
लोहे की ग्रिल में फंसा लड़का (Photo- Screengrab)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग चोर बंद मकान को निशाना बनाने के चक्कर में लोहे की ग्रिल और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गया. यह घटना तब हुई जब परिवार घर पर ताला लगाकर कहीं घूमने गया था. 

गली में लोगों की आवाजाही देखकर किशोर बिना चोरी किए भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी बदकिस्मती ने उसे ग्रिल के गैप में जकड़ लिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया. चूंकि घर में चोरी नहीं हुई थी, इसलिए मकान मालिक ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई.

नशे की हालत में ग्रिल में फंसा चोर

मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया किशोर नशे की हालत में था. ग्रिल में फंसे होने के कारण वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया और उसे कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया.

परिजनों ने नहीं दर्ज कराई शिकायत

मकान मालिक ने घर में सामान सुरक्षित पाकर कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया. पुलिस ने नाबालिग होने के कारण और कोई नुकसान न होने की स्थिति में उसे चेतावनी देकर छोड़ना ही उचित समझा. यह अजीबोगरीब मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement