scorecardresearch
 

देवरिया: पिकअप से टकराई बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक, तीनों की हालत गंभीर

देवरिया में हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की बाइक पिकअप वाहन से टकरा गई. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.  

Advertisement
X
पिकअप से टकराई बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक, तीनों की हालत गंभीर (Photo: representational image)
पिकअप से टकराई बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक, तीनों की हालत गंभीर (Photo: representational image)

 उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हाईस्कूल (यूपी बोर्ड) की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र पिकअप वाहन की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर के पास की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, दो छात्र और उनके साथ एक अन्य युवक बाइक से परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे. रास्ते में सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर जोरदार थी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए.

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उठाकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर देखते हुए तीनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया. फिलहाल तीनों का इलाज गोरखपुर में चल रहा है.

सीओ रुद्रपुर हरेराम यादव ने फोन पर बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक पर दो छात्र परीक्षा देने जा रहे थे, जबकि तीसरा उनका भाई था. पिकअप चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है.

Advertisement

  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement