scorecardresearch
 

आज तक की खबर का असर: यूपी की लाखों आंगनबाड़ी महिलाओं को तोहफा, CM योगी ने की मानदेय बढ़ाने की घोषणा

यूपी की 3.10 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि होगी. वर्तमान में उन्हें क्रमशः 8,000 और 4,000 रुपये मिलते हैं. साथ ही, विभाग में रिक्त 69,206 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जारी है, जिससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

Advertisement
X
उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo-UP CM Social media)
उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo-UP CM Social media)

उत्तर प्रदेश में लाखों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा की है. 'आज तक' द्वारा प्रमुखता से उठाई गई आंगनबाड़ी महिलाओं की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

मानदेय में होगी बढ़ोतरी

प्रेस नोट के अनुसार, वर्तमान में यूपी में 1,82,113 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 1,28,811 सहायिकाएं कार्यरत हैं. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब इनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी, जिसके लिए विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है. 'आज तक' ने लगातार इन महिलाओं की आर्थिक चुनौतियों को उजागर किया था, जिसके बाद सरकार ने राहत देने का फैसला किया है.

वर्तमान वेतन का ढांचा

वर्तमान में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को कुल 8,000 रुपये प्रति माह मिलते हैं, जिसमें मानदेय, अतिरिक्त मानदेय और प्रोत्साहन राशि शामिल है. वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका को कुल 4,000 रुपये प्रति माह प्रदान किए जा रहे हैं. राज्य सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष में इनके मानदेय भुगतान पर 1,12,898.61 लाख रुपये का व्यय भार वहन कर रही है.

रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी

Advertisement

विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 7,952 और सहायिका के 61,254 पद रिक्त हैं. सरकार इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है. इस घोषणा से न केवल कार्यरत महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि रिक्त पदों पर भर्ती से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement