scorecardresearch
 

छह लड़कों से कर चुकी थी शादी, सातवीं की थी तैयारी... दूल्हे के यहां से माल समेटकर हो जाती थी फुर्र

उत्तर प्रदेश के बांदा में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. यहां ठग गिरोह की एक लड़की दुल्हन बनकर शादी के बाद गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती थी. अब तक यह गिरोह छह लोगों को अपना शिकार बना चुका है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Photo: AI)
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Photo: AI)

यूपी के बांदा में दुल्हन बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है. आरोपी लड़की ने जालौन से बांदा आकर लोगों को शादी का झांसा दिया. पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई लड़की ने गैंग के साथ मिलकर अब तक 6 लोगों को शादी के नाम पर ठगा है. वह सातवीं बार शादी के नाम पर ठगी करने ही वाली थी, उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया.

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं हैं. लड़की के साथ जो महिला पकड़ी गई है, वो शादी के दौरान दुल्हन की मां बनती थी. बाकी अन्य आरोपी रिश्तेदार बनते थे. शादी के बाद लड़की ससुराल पहुंचती थी और मौका पाकर जेवरात और कैश लेकर फुर्र हो जाती थी. 

दरअसल, एक व्यक्ति ने बांदा के एसपी अंकुर अग्रवाल से मामले की शिकायत की थी, जिसमें कहा था कि उसके साथ कुछ लोग शादी के नाम पर ठगी कर रहे हैं. इस पर एसपी ने तीन टीमों का गठन कर जांच के आदेश दिए. जांच के दौरान जो बातें पता चलीं, उससे पुलिस हैरान रह गई.

इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसमें आरोपियों ने बताया कि वह ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी. पुलिस के मुताबिक, ये लोग स्टाम्प या नोटरी के माध्यम से लिखापढ़ी भी कराते, फिर शादी की रस्में पूरी होती थीं. लड़की विदा होकर ससुराल जाती थी, फिर मौका पाकर गहने और नकदी लेकर रफूचक्कर हो जाती थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन ने खोले राज... दरबार में रची थी सुहागरात के 'दूध' की सजिश, बाबा जी करते हैं आस्था से खिलवाड़

लड़की के अलावा दूसरी महिला उसकी मां बनती थी. दोनों आरोपी रिश्तेदार बनते थे. आरोपी लड़की जो दुल्हन बनती थी, वह जालौन की रहने वाली है. वहीं जो महिला उसकी मां बनती थी, वो कानपुर के सजेती की रहने वाली है. बाकी अन्य दो आरोपी धर्मेंद्र कानपुर, विमलेश बदौसा बांदा का रहने वाला है.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की कॉल डिटेल से पता चला है कि इन लोगों के गैंग में और भी लोग हैं. उनके बारे में पता लगाया जा रहा है. इन्होंने अब तक 6 लोगों की शादी का बैंड बजवाया है. सातवीं बार बैंड बजने वाला था, लेकिन पुलिस ने धर दबोचा. छह लोग जिनके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई, वे कानपुर, उरई, फर्रुखाबाद सहित मध्य प्रदेश के लोग शामिल हैं. बांदा का रहने वाला विमलेश लोगों को ठगी का शिकार बनाता था.

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़की का आधार कार्ड मांगा गया. इसके बाद पीड़ित ने देहात कोतवाली और एसपी से शिकायत की. फिलहाल पुलिस आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है. अन्य जिलों से डिटेल मांगी जा रही है.

पूरे मामले को लेकर एएसपी ने क्या कहा?

Advertisement

ASP शिवराज ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग शादी का झांसा देकर ठगी की है. इनके ग्रुप में जो 24 वर्षीय महिला है, वो दुल्हन बनती है. दूसरी महिला उसकी मां बन जाती है. ये ऐसे लोगों की तलाश करते हैं, जिनकी शादी नहीं हुई होती, फिर शादी करके लोगों के गहने और कैश लेकर फरार हो जाती थी. पूरे मामले में गंभीरता से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement