scorecardresearch
 

गर्लफ्रेंड को मामा के लड़के के साथ देख लिया, युवक को लगा दूसरा बॉयफ्रेंड है, मच गया बवाल

अमेठी में प्रेमी ने युवती के साथ मौजूद युवक को बॉयफ्रेंड समझकर थप्पड़ मार दिया. इसके बाद युवक के परिजनों ने प्रेमी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंची लड़की भी घायल हो गई. दरअसल, लड़की अपने मामा के लड़के के साथ बाजार गई थी. इसी दौरान युवक ने उसे देख लिया तो हंगामा होने लगा.

Advertisement
X
अमेठी के मिश्रौली चौराहे का मामला. (Photo: Screengrab)
अमेठी के मिश्रौली चौराहे का मामला. (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के अमेठी से प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. यहां एक लड़की अपने मामा के लड़के के साथ बाजार गई थी. इसी दौरान एक युवक ने उसे देख लिया और लड़की के मामा के बेटे को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद बीच चौराहे पर लाठी-डंडे चलने लगे. घटना का वीडियो सामने आया है. पुलिस वीडियो को लेकर जांच में जुटी है.

मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली चौराहे का है. हथकीला गांव की रहने वाली लड़की अपने मामा के घर बदलापुर गांव आई हुई थी. इस दौरान वह अपने मामा के लड़के के साथ बाइक से बाजार चली गई.

इसी बीच लड़की का प्रेमी बाजार में पहुंचा हुआ था. उसने लड़की के साथ मौजूद युवक को उसका दूसरा प्रेमी समझ लिया. गुस्से में आकर उसने युवक को थप्पड़ जड़ दिया. एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.

Amethi girlfriend seen with cousin boyfriend chaos erupts beaten

जानकारी मिलते ही मामा के लड़के के परिजन मौके पर पहुंच गए. उन्होंने प्रेमी को पकड़कर बीच चौराहे पर लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची प्रेमिका को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और उसकी भी पिटाई कर दी गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भागलपुरः प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, मौके पर पहुंची पुलिस और फिर...

घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है.

इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और जांच शुरू कर दी है. वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही है. बाकी अभी कोई भी शिकायती पत्र नहीं मिला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement