scorecardresearch
 

ताजमहल घूमने आया पर्यटक होटल में फंदे से झूला, गर्लफ्रेंड के सामने दी जान

आगरा में कर्नाटक से गर्लफ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आए 38 वर्षीय शख्स ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला ने कमरे में उसे फंदे से लटका देखा और शोर मचाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. मृतक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है.

Advertisement
X
जांच में जुटी पुलिस.(Photo: Representational)
जांच में जुटी पुलिस.(Photo: Representational)

आगरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कर्नाटक से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, कर्नाटक के कोलार जिले के पोलनहल्ली निवासी 38 वर्षीय सुब्रमणि बी. पुत्र भूशप्पा बुधवार शाम करीब पांच बजे अपनी महिला मित्र के साथ ईदगाह स्थित होटल ताज पैलेस में ठहरे थे. दोनों ने होटल में चेक-इन किया और शाम को घूमने के लिए बाहर भी गए थे.

यह भी पढ़ें: आगरा: होटल में शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी का गला रेता, फिर चिल्लाई- मैंने उसे मार डाला; बैग में छिपाकर लाई थी हथौड़ा-चाकू

रात में वापस लौटने के बाद दोनों कमरे में थे. बताया जा रहा है कि महिला फोन पर बात कर रही थी, तभी उसकी नजर सुब्रमणि पर पड़ी, जो कमरे में फंदे पर लटका हुआ था. उसने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

होटल में मचा हड़कंप

घबराई महिला मदद के लिए कमरे से बाहर दौड़ी और शोर मचाया. होटल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक सुब्रमणि की मौत हो चुकी थी. होटल मैनेजर विवेक ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी.

Advertisement

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने होटल स्टाफ और महिला मित्र से पूछताछ शुरू की. घटना के बाद होटल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

मानसिक तनाव की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतक रेलवे में कार्यरत था और कुछ समय से मानसिक तनाव में था. महिला मित्र ने भी पूछताछ के दौरान यही जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार महिला शादीशुदा है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है.

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement