scorecardresearch
 

अरे ये तो प्लास्टिक की थैली है! Viral हो गया एक्ट्रेस का डेढ़ लाख वाला बैग

इन दिनों एक चीनी एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथ में प्लास्टिक का साधारण थैला लिए रेड कॉर्पेट पर दिखाई दे रही हैं. उन्होंने जो हाथ में प्लास्टिक का थैला लटकाया हुआ है वो कोई साधारण बैग नहीं, बल्कि लाखों का डिजाइनर पर्स है.

Advertisement
X
प्लास्टिक के थैले जैसा दिखने वाला डिजाइनर हैंडबैग (Photo - Instagram/@ streetartglobe)
प्लास्टिक के थैले जैसा दिखने वाला डिजाइनर हैंडबैग (Photo - Instagram/@ streetartglobe)

अभी हाल में ही चीनी एक्ट्रेस झांग जिंगयी बिजिंग में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जब रेड कार्पेट पर आईं, तो उनकी ड्रेस से ज्यादा लोगों की नजर उनके हाथ में टंगे प्लास्टिक के थैले पर गईं. यह एक साधारण कचरे की पॉलिथीन लग रही थी. इसके बाद तो चीनी एक्ट्रेस की वीडियो वायरल हो गई और देखते ही देखते उनका 'कचरे का थैला' चर्चा का विषय बना गया.

दरअसल, झांग जिंगयी के हाथ में जो प्लास्टिक का थैला पकड़े हुए थी, वो कचरे वाला बैग नहीं बल्कि लाखों महंगा डिजाइनर बैग था. यह बैग Balenciaga का डिजाइन किया हुआ बैग है, जो अब काफी वायरल हो रहा है. देखने में भी यह कुछ खास नहीं है. यह वाकई में बस एक हल्के पीले रंग का प्लास्टिक के मामूली थैले जैसा ही है. 

इस बैग की कीमत 1790 डॉलर यानी एक लाख 60 हजार रुपये से भी ज्यादा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद यह सबसे चर्चित फैशन ट्रेंड बन गया है, जिसकी कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. 

मशहूर चीनी एक्ट्रेस द्वारा इस्तेमाल किए गए इस साधारण कचरे के थैले जैसे दिखने वाले बैग को खूब ट्रोल किया जा रहा है. बिना इसकी असलियत जाने लोग ऐसे साधारण चीजों को ब्रांड के साथ जोड़कर उसे अप्रत्याशित रूप से महंगा स्टेटस सिंबल बना देने के ट्रेंड को खतरनाक बता रहे हैं. 

Advertisement

जबकि, इसकी असलियत कुछ और ही है. यह साधारण सा दिखने वाला कचरे का बैग बिलकुल भी डिस्पोजेबल और साधारण प्लास्टिक का नहीं है. बताया जा रहा है कि यह चमड़े से बना है, जिससे साधारण प्लास्टिक का बैग जैसा दिखाने के लिए ग्लॉसी कोटिंग की गई है. ताकि, यह चमकदर दिखाई दे. 

इस बैग के अंदर कपड़े की लाइनिंग और ड्रास्टिंग की गई है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद जैसे ही यह उत्पाद ट्रोल होने लगा. फैशन सेक्टर के जानकारों ने बताया कि इसे बनाने के पीछे की अवधारणा व्यवहारिकता से ज्यादा प्रतीकात्मकता पर आधारित है. इसे डिजाइनर ने जानबूझकर लाजवाब डिजाइन देने की बजाय रोजमर्रा की साधारण चीजों की तरह डिजाइन किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement