scorecardresearch
 

एयर फोर्स से रिटायर होकर घर लौटे पिता, बेटे के सैल्यूट वाला वीडियो हुआ वायरल

इंडियन एयर फोर्स से रिटायर हुए पिता को बेटे के सलाम का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और लोग इस पल में झलकते सम्मान, गर्व और पिता-पुत्र के रिश्ते की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
X
पिता के रिटायरमेंट पर बेटे का सैल्यूट (Photo:Insta/@lakshay_ki_annu's)
पिता के रिटायरमेंट पर बेटे का सैल्यूट (Photo:Insta/@lakshay_ki_annu's)

सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को अंदर तक छू लिया है. इस वीडियो में एक बेटा अपने पिता के रिटायरमेंट पर उन्हें सलाम करता नजर आता है. छोटा सा यह पल, लेकिन भावनाओं से भरा हुआ.

वीडियो में दावा किया गया है कि जब पिता सालों की सेवा के बाद आर्मी से रिटायर होकर घर लौटते हैं. दरवाजे पर परिवार उनका इंतजार कर रहा होता है. जैसे ही वह घर पहुंचते हैं, माहौल खुशियों से भर जाता है.

लेकिन इसी खुशी के बीच एक ऐसा पल आता है, जो सबको भावुक कर देता है. उनका बेटा सामने खड़ा होकर पूरे सम्मान के साथ उन्हें सैल्यूट करता है. वीडियो में दिखता है कि उसका सैल्यूट में सिर्फ एक फौजी परंपरा नहीं, बल्कि एक बेटे का अपने पिता के लिए गर्व, सम्मान और प्यार साफ नजर आता है.

वीडियो के साथ बेटे ने एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसमें उसने अपने पिता को देश की सेवा और उसे सही रास्ता दिखाने के लिए धन्यवाद कहा.

देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो की खास बात इसकी सादगी है. ना कोई बड़ा समारोह, ना कोई दिखावा.बस एक परिवार, जो अपने हीरो का इंतजार कर रहा था. एक बेटा, जो अपने पिता को देखकर गर्व से भर गया.

Advertisement

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं. लोग लगातार इस पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं.

कई यूजर्स ने रिटायर फौजी को सलाम करते हुए उनके देश सेवा के लिए धन्यवाद कहा. वहीं कुछ लोगों ने खुद को उनका छात्र बताते हुए पुरानी यादें साझा कीं. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें अनुशासन और जिंदगी के अहम सबक सिखाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement