scorecardresearch
 

'दिल पे जख्म खाते हैं...', सिक्योरिटी गार्ड ने गाया धुरंधर-2 का गाना, लाखों दिल जीत लिए

हाउसिंग सोसायटी में ड्यूटी कर रहे एक सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा छाया है कि लोग उसे बार-बार सुन रहे हैं. वर्दी में बैठा यह गार्ड जैसे ही नुसरत फतेह अली खान का दर्द भरा गीत ‘दिल पे ज़ख्म खाते हैं’ गाना शुरू करता है, माहौल पूरी तरह बदल जाता है. उसकी आवाज में छिपा दर्द, सुरों पर पकड़ और सादगी लोगों को इतना बांध रही है कि वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है.

Advertisement
X
इस वीडियो को अब तक 8.86 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं  (Photo:Insta/@shaivites_akshay's )
इस वीडियो को अब तक 8.86 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं (Photo:Insta/@shaivites_akshay's )

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. एक हाउसिंग सोसायटी का सिक्योरिटी गार्ड अपनी आवाज से इंटरनेट पर छा गया है. उसकी गायकी सुनकर लोग कह रहे हैं कि टैलेंट किसी पहचान या बड़े मंच का मोहताज नहीं होता.

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर अक्षय सिंह राजपूत ने शेयर किया है. क्लिप में सिक्योरिटी गार्ड अपनी ड्यूटी के दौरान वर्दी में आराम से बैठा नजर आता है, लेकिन जैसे ही वह नुसरत फतेह अली खान का मशहूर गीत 'दिल पे जख्म खाते हैं’ गाना शुरू करता है, माहौल पूरी तरह बदल जाता है. बता दें, ये गाना धुरंधर-2 की रिलीज होते ही ट्रेंड में आ गया है.  लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं.

गार्ड की आवाज में गजब का दर्द और गहराई सुनाई देती है. खास बात यह है कि उसने इस मुश्किल गीत को बेहद सहजता से निभाया। उसकी आवाज में ताकत भी है और भावनाओं की वह परत भी, जो सीधे सुनने वालों के दिल तक पहुंचती है. वीडियो में उसकी उंगलियों की मूवमेंट देखकर ऐसा लगता है जैसे वह सामने हारमोनियम बजा रहा हो.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

 

सिक्योरिटी गार्ड के लोग हुए फैंस

यही साधारण और असाधारण का फर्क इस वीडियो को खास बना रहा है. एक शख्स जो रोजमर्रा की ड्यूटी में व्यस्त रहता है, उसके भीतर इतना बड़ा हुनर छिपा है, यह बात लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है.

इस वीडियो को अब तक 8.86 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो सच में रोंगटे खड़े कर देता है. दूसरे ने कहा कि टैलेंट को स्टेज नहीं चाहिए, वह खुद अपना रास्ता बना लेता है.

कई यूजर्स ने यह भी कहा कि जिस सहजता से गार्ड ने इतना मुश्किल गाना गाया, वैसा करना कई प्रशिक्षित सिंगर्स के लिए भी आसान नहीं होता. कुछ लोगों ने इसे उन छिपे हुनरों की मिसाल बताया, जो हमारे आसपास हर दिन मौजूद होते हैं, लेकिन सही मंच नहीं मिल पाता.

यह वायरल वीडियो सिर्फ एक गाने की वजह से चर्चा में नहीं है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह लोगों को याद दिलाता है कि चमक और काबिलियत अक्सर जिंदगी के सबसे साधारण कोनों में भी मिल जाती है।
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement